Brahmakumaris Ghatkopar
Doctor’s Day 2022 – Thanks Giving & Felicitation Ceremony
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज योग भवन, घाटकोपर सबज़ोन. मुंबई द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज योग भवन, घाटकोपर सबज़ोन. मुंबई द्वारा, 3 जुलाई ’22 को “अभिनंदन समारोह” का आयोजन किया गया |
इस अवसर पर VIHASA (Values in Healthcare – A Spiritual Approach) के अंतर्गत बी के डॉ. राजेश्वरी राव ने सभी को VIHASA का परिचय कराया और आत्मा को
सशक्त करने की जरूरत और आत्म-सशक्तिकरण के तरीके बताये और किस प्रकार सशक्त आत्मा मरीजों की और बेहतर तरीके से सेवा कर सकती है इस विषय पर सुनाया |
बी के डॉ. विजय खत्री ने अंत में VIHASA सेशन से प्राप्त शिक्षाएं और उनका आने वाले समय में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है इसके विषय में सुनाया | उन्होंने relaxing मैडिटेशन भी कराया |डॉक्टर्स अभिनंदन समारोह में राजयोगिनी ब्रह्मा कुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी, राजयोगी ब्रह्मकुमार निकुंज भाई, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी और ब्रह्माकुमारी विष्णु बहन जी ने अपनी उपस्थिति देते
हुए सभी चिकत्सकों प्रति शुभकामनाएं प्रकट की |
राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज भाई ने डॉक्टर्स की प्रशंसा करते हुए उन्हें गुप्त सेना का टाइटल दिया जो अपने मरीजों के स्वास्थ्य की रक्षा करते है | उन्होंने चिकत्सकों को राजयोग मैडिटेशन द्वारा परमात्मा
से जुड़े रहकर मरीजों की और बेहतर तरीके से सेवा करने की सभी को प्रेरणाएं दी |
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी ने सभी डॉक्टर्स को दिल से दुआएं दी और बताया कि डॉक्टर्स न तो केवल भगवान् का दूसरा रूप होते है, मगर उनके मरीजों के लिए दूसरी माँ होते है
जो प्यार से देखभाल करे | आ. दीदी जी ने बताया की डॉक्टर्स जो दुआओं का खाता जमा करते है वह उनके जीवन भर के लिए जैसे पूंजी जमा होती है |
अभिनंदन समारोह में सभी चिकित्सकों का पट्टू शाल पहनाकर, श्रीफल, सर्टिफिकेट, ईश्वरीय सौगात और प्रभु प्रसाद – टोली देकर सम्मान किया गया | इस समारोह में सभी डॉक्टर्स को ब्रह्मा भोजन भी कराया गया, जो सभी ने बहुत प्यार से स्वीकार किया |
“Felicitation Ceremony” on 3 July 2022, in the honour of these ‘Angels with Stethoscopes’.
VIHASA (Values in Healthcare – A Spiritual Approach) session was conducted during the event for the Doctor’s. BK Dr. Rajeshwari Rao – Medical Officer at
inspirations on what could be taken back home as experiences & ‘To Do Tasks’. He also conducted relaxing guided meditation.
Rajyogini Brahmakumari Dr. Nalini Didi Ji, Rajyogi Brahma Kumar Nikunj Ji, Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji, Brahmakumari Vishnu Behen Ji graced the occasion.
Rajyogi Brahma Kumar Nikunj in his inspirational talk referred Doctor’s as Incognito Salvation Army who defend our Health. He inspired the Doctor’s to merge Rajyoga in their daily routine so that they stay connected with the Supreme and that would help them to treat their patients better.
Later the Doctor’s were individually felicitated with Shawl, Shrifal, Certificate of Appreciation, Godly Gift & Toli as a Token of Admiration.The Doctor’s were served with “Brahma Bhojan” upon arrival and all truly relished the feast.
Earlier on 1st July – Doctors Day, groups of BKs visited Doctors to their Clinics / Hospitals and gave them Greeting Cards and “Toli”.
The Doctor’s were overwhelmed with this sweet gesture from the Brahma Kumaris.







