Brahmakumaris Ghatkopar
Yoga for Happiness & Peace: Event on Occasion of IDY by Brahma Kumaris Yog Bhavan. Mumbai.
ब्रह्माकुमारीज़ – योग भवन, मुंबई – घाटकोपर सबज़ोन द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ – योग भवन, द्वारा 19 June 2022, रविवार को “योगा फॉर हैप्पीनेस एंड पीस” इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण बिंदु –
108 बार ॐ ध्वनि की गयी
बी. के जागृति दवे – अनुभवी योग शिक्षिका ने योगाभ्यास कराया | योग साधना, मुद्रा ज्ञान और किस प्रकार इन दोनों के अभ्यास से हम स्वस्थ जीवन जी सकते है इस विषय में सुनाया |
आ. राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नलिनी दीदी जी ने फेफड़ों को मजबूत करने के सहज breathing exercise बताये, साथ ही उन्होंने योग का वास्तविक अर्थ – कर्म को प्रभु की याद में, कुशलता से करने की सीख दी
आ. राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी ने सभी को शारीरिक योग के साथ मानसिक योग करने की प्रेरणाएं दी
आ. राजयोगी निकुंज भाई जी ने योग को शरीर और मन का संतुलन बनाये रखने में उपयोगी बताया और सभी को OCDR – Open – Check – Decide – Reject क्रिया सिखाई, अर्थात मन के डिस्टर्ब करने वाले संकल्पों को Open करें, फिर Check करे की वह संकल्प आपके लिए फायदेमंद है या हानिकारक है, फिर Decide करे की अगर हानिकारक संकल्प है तो हमें उससे छुटकारा पाना है, इसलिए ऐसे संकल्पों को Reject / Delete करें
सुप्रसिद्ध Life Style कोच और योगा इंस्टिट्यूट की निर्देशिका डॉ. हंसा योगेन्द्र जी ने योगा डे के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए, ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के कार्य को सराहा और योग को कर्म – संकल्प – भावनाओं का संतुलन बताया और Mindfulness के विषय में सुनाया | उन्होंने सभी को वर्तमान में जीने की प्रेरणाएं दी और वर्तमान को सफल करने और भविष्य की चिंता न करने की सीख दी |
75 Days of Goodness चार्ट – आजादी के अमृत महोत्सव और इस वर्ष के योगा डे के थीम – मानवता के लिए योग, इन दोनों का समनवय ” 75 Days of Goodness” यह चार्ट सभी को दिया गया और 75 दिनों के लिए स्वयं के लिए, दूसरों के लिए और प्रकृति के लिए अच्छा करने/ सोचने के संकल्प दिए गए | इस अवसर पर दीप प्रज्वलन भी किया गया |
Yoga for Happiness & Peace: Event on Occasion of IDY by Brahma Kumaris Yog Bhavan. Mumbai.




