Brahmakumaris Ghatkopar
“Meditation to control Mental Pollution”:- राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस
“Meditation to control Mental Pollution”:- राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारिज़ – योग भवन, मुंबई. घाटकोपर सबज़ोन द्वारा विशेष आयोजन
वर्तमान परिवेश में जहाँ मनुष्य जल, वायु, ध्वनी आदि के प्रदुषण से त्रस्त है,वहीं प्राकृतिक प्रदुषण से खतरनाक मानसिक प्रदुषण का भी शिकार है। इस समस्या का एक उपाय है “मैडिटेशन”। राष्ट्रीय प्रदुषण नियंत्रण दिवस के उपलक्ष्य में 5 December 2021 को ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई.घाटकोपर सबज़ोन द्वारा “Meditation to control Mental Pollution” इस विषय पर घाटकोपर में स्थित ब्रह्माकुमारिज़ पीस पार्क में एक सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम में डॉ. विजय खत्री, M.D और पल्मोनरी स्पेशलिस्ट तथा डॉ. राजेश पाटकर, IIT मुंबई में रिसर्चर और प्रोफेसर प्रमुख अतिथि थे। डॉ. विजय ने मेंटल पॉल्युशन क्या है , इससे मुक्त कैसे हो सकते है इस विषय पर प्रकाश डाला। डॉ. राजेश पाटकर ने मेन्टल पॉल्युशन को कम करने के लिये मेडिटेशन का महत्व बताया और मैडिटेशन से उनको जो अनुभव हुए है वे शेयर किये |
आ. नलिनी दीदी जी के 80 वर्ष (लौकिक उम्र) के उपलक्ष्य में लॉन्च किये हुए “प्रोजेक्ट प्रतिबिंब” के तेहत इस कार्यक्रम का संचालन बी. के हर्षा, बी. के प्रतिभा एवं बी. के सरस्वती और साथियों के द्वारा किया गया |
ओम शांति
ब्रह्माकुमारीज़ – योग भवन

मुंबई. घाटकोपर सब जोन

