Connect with us

Brahmakumaris Ghatkopar

सेवारत्न  सन्मान  समारोह 2.0: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई . घाटकोपर सबज़ोन द्वारा यज्ञ रक्षक, अथक सेवाधारियों के सन्मान का विशेष आयोजन

Published

on

सेवारत्न  सन्मान  समारोह 2.0: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई . घाटकोपर सबज़ोन द्वारा यज्ञ रक्षक, अथक सेवाधारियों के सन्मान का विशेष आयोजन

▫️5 Dec 2021, रविवार: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई. घाटकोपर सबज़ोन द्वारा यज्ञ रक्षक, अथक सेवाधारी, यज्ञ को अपने लौकिक से भी आगे रखते हुए, यज्ञ प्रति समर्पित भाव से सहयोगी हैं ऐसे घाटकोपर के 10 “सेवा रत्नों” का आ. नलिनी दीदीजी, शकू दीदी जी, निकुंज भाई जी, विष्णु बहन जी के समक्ष और उनके लौकिक /अलौकिक परिवार की उपस्थिति में सन्मान किया गया।

▫️उनकी सेवाएं और सेवा करते समय उनके जो गुण/ विशेषताएं प्रत्यक्ष होते है, उसका सुंदर वर्णन सभी के सम्मुख किया गया और मुकुट, चुन्नी, माला, बाबा का बैज पहनाकर उनका विधिवत सन्मान किया गया ।

▫️आ. दीदीजी, निकुंज भाईजी ने सेवारत्नों और उनके परिवारजनों प्रति शुभकामनाएं और प्रेरणाएं दी।

▫️सेवारत्नों के मित्र – संबंधियों ने भी उनके अनुभव सुनाये और सेवारत्नों द्वारा लौकिक में भी उनके स्वभाव-संस्कार और सेवा वृत्ति से कैसे वे दुआओं के पात्र है इसके विषय में सुनाया।

▫️यह कार्यक्रम  आ. नलिनी दीदी जी के 80 वर्ष (लौकिक उम्र) के उपलक्ष्य में लॉन्च किये हुए  “प्रोजेक्ट प्रतिबिंब” के तेहत आयोजित किया गया था ।

ओम शांति

ब्रह्माकुमारीज़ – योग भवन
मुंबई. घाटकोपर सब जोन