Brahmakumaris Ghatkopar
शिव जयंती महोत्सव 2022 – ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सब जोन
28 फरवरी 2022: महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ब्रह्माकुमारिज़ योग भवन, मुंबई – घाटकोपर सबज़ोन में पंत नगर स्थित पीस पार्क में विशेष 10 फीट बड़े शिव दर्पण – महा लिंग का पूजन, महा भोग और महा आरती का आयोजन किया गया | आ. नलिनी दीदी जी, निकुंज भाई जी, शकू दीदी जी, विष्णु बहन जी के साथ –साथ कई मान्यवर – श्री प्रकाश मेहता जी (Ex- Cabinet मिनिस्टर, महारष्ट्र सरकार), रेडियो जॉकी अर्चना शर्मा (RJ रेडियो सिटी), रेडियो जॉकी दिलीप (RJ Big FM), डॉ. रामा राव (सीनियर काउंसिल – कस्टम्स और एक्साइज), डॉ. रश्मी ओज़ा (जूरिस्ट विंग ब्रह्माकुमारिज़), डॉक्टर्स – डॉ. रितु अग्रवाल, डॉ. रंजन कोठारी, एक्ट्रेस – शशि शर्मा जी आदि की प्रमुख उपस्थिति में महा आरती की गयी | महा आरती में विशेष युगलों द्वारा भी आरती की गयी | पूरा ही वातावरण भक्तिमय था और सभी उपस्थित शिवमय हो गए थे | ओम शांति


