Connect with us

Brahmakumaris Ghatkopar

शिव जयंती महोत्सव 2022 – ब्रह्माकुमारीज योग भवन

Published

on

01.03.2022 – ८६ वी शिव जयंती के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सब जोन का कार्यक्रम पंत नगर स्थित पीस पार्क में संपन्न हुआ।

आ. राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदीजी, भ्राता निकुंज जी और विशेष आमंत्रित VIPs – निरंजन हीरानंदानी जी (रियल एस्टेट टायकून), महाथेरो भदंत राहुल बोधी जी (भिकू संघ चीफ), विजय पुराणिक (BEST), श्रीधरन शेट्टी (रियल एस्टेट बिल्डर – साई लाइफ), ललित धर्माणी (LD Group) की उपस्थिति में प्यारे बाबा को भोग स्वीकार कराया गया, शिव अवतरण की पुण्य स्मृति में ध्वज वंदन किया गया, १० फीट ऊंचाई के कांच से बने हुए शिव दर्पण महा लिंग की पूजा भी की गई।


शिव जयंती पर्व अर्थात शिव परमात्मा सो उनकी संतान हम आत्माओं का जन्मदिन। ८६ वी शिव जयंती के उपलक्ष्य में ८६ भाई बहनों ने शिव बाबा के साथ अपना भी जन्मदिन मनाया। तत्पश्चात, पूरे दिन भर हजारों आत्माओं ने महा शिवलिंग के दर्शन किए और १२ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए राजयोग आध्यात्मिक प्रदर्शनी का भी लाभ लिया।

ब्रह्माकुमारिज – योग भवन
मुंबई, घाटकोपर सबजोन