Brahmakumaris Ghatkopar
Health for All !! – Free Health Camp and Health Talk organized
ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य परिचर्चा का आयोजन
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ पीस पार्क में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वास्थ्य पर जानकारीपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।
यह सम्पूर्ण आयोजन आदि आरोग्यम हॉस्पिटल के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस स्वास्थ्य शिविर में रक्त में शर्करा (Random Blood Sugar), रक्तचाप (Blood Pressure), हड्डियों की खनिज घनता (Bone-Mineral Density) जैसी जाँचों के साथ-साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क परामर्श भी प्रदान किया गया।
आदि आरोग्यम हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई:
🔹 डॉ. सोनल जोंबराज (जनरल सर्जन) ने पाचन तंत्र से संबंधित विकारों, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं जीवनशैली में बदलाव की महत्ता पर प्रकाश डाला
🔹 डॉ. माधुरी खंडारे (स्त्री रोग विशेषज्ञ) ने इस वर्ष की विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम “स्वस्थ प्रारंभ, आशाजनक भविष्य” से सम्बंधित मातृत्व एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की दीर्घकालिक देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन बी.के डॉ. कीर्तिमाला द्वारा राजयोग मेडिटेशन से हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने आत्मिक शांति की अनुभूति की |
इस स्वास्थ्य शिविर का 200 से अधिक लोगों ने लाभ प्राप्त किया।
यह आयोजन परम श्रद्धेय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नलिनी दीदी जी (दीदी माँ) की पुण्य स्मृति में, घाटकोपर सबज़ोन के वरिष्ठों की प्रेरणाओं से संपन्न हुआ |
Health for All !! – Free Health Camp and Health Talk organized by Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai. Ghatkopar Subzone
On the occasion of World Health Day, Free Health Check-up Camp, followed by informative Health Talk session was organized by Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone, at Brahma Kumaris Peace Park. The aim of the event was to raise awareness about various health issues and to promote better health practices in the society.
The entire event was organized in collaboration with Adi Arogyam Hospital.
The Health camp offered free testing of vitals like Random Blood Sugar, Blood Pressure, Bone-Mineral Density, followed by Doctors consultation.
Informative health talks were delivered by Expert Doctors from Adi Arogyam Hospital, providing valuable insights on maintaining good health and disease prevention.
Dr. Sonal Jombraj – General Surgeon delivered an informative session on gastrointestinal disorders and the importance of diet, exercise and Lifestyle modifications.
Dr. Madhuri Khandare, Gynaecologist, spoke on the need to prioritize the long-term health and well-being of women in conjunction with this year’s World Health Day theme “Healthy beginnings, hopeful futures,” focusing on maternal and newborn health.
This was followed by a guided meditation session by BK Dr. Kirtimala, wherein attendees had a deep, peaceful and soulful experience.





