Brahmakumaris Ghatkopar
‘जननी’ की सशक्त उपस्थिति, जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में मिली सराहना
जननी – द स्टोरी शी रोट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) पर आधारित फिल्म, ने दिल्ली में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF) 2026 के उद्घाटन अध्याय में अपनी स्क्रीनिंग के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह आयोजन डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC), जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
जननी – द स्टोरी शी रोट, द वॉयेजर्स स्टूडियोज़ की प्रस्तुति है, जो व्हिजकिड फिल्म्स के सहयोग से निर्मित की गई है। यह फिल्म राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी (दीदी माँ) की पावन स्मृति एवं उनके प्रति गहरी श्रद्धा के साथ बनाई गई है, जिनके जीवन और मूल्य इस फिल्म की प्रेरणा रहे हैं।
फिल्म का स्क्रीनिंग, फेस्टिवल के उद्घाटन दिवस पर प्राइम-टाइम स्क्रीनिंग में किया गया, जहाँ इसकी सशक्त और भावपूर्ण कहानी को सिनेमा प्रेमियों, फिल्म निर्माताओं और फिल्म उद्योग से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने देखा। विश्व भर से प्राप्त लगभग 2,000 फिल्मों में से जननी का चयन होना फिल्म और उसकी रचनात्मक टीम के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
फिल्म महोत्सव में भारतीय सिनेमा और फिल्म जगत से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें प्रसिद्ध अभिनेता, डांसर, कॉमेडियन एवं टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता जावेद जाफरी; राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सुधीर मिश्रा; राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर; हिंदी एवं बंगाली सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री मौसमी चटर्जी; वरिष्ठ निर्माता और निर्देशक राहुल रावेल तथा प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच निर्देशक लिलेट दुबे शामिल थीं। इन प्रतिष्ठित हस्तियों ने जननी की सराहना की, जिसने इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में फिल्म की स्क्रीनिंग और पहचान को और अधिक विशेष बना दिया।
स्क्रीनिंग के पश्चात जननी – द स्टोरी शी रोट के निर्देशक रोहन पिशारोटी ने दैनिक जागरण एवं जागरण फिल्म फेस्टिवल मीडिया के साथ प्रेस इंटरैक्शन में फिल्म की रचनात्मक सोच और तकनीकी यात्रा से जुड़े कई रोचक पहलुओं को साझा किया। जननी को एक प्रासंगिक “ग्लोबल ह्यूमन स्टोरी” बताते हुए रोहन ने कहा कि यह फिल्म आज के युवाओं के जीवन में सही मार्गदर्शन और मेंटरशिप की आवश्यकता को उजागर करती है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म आदरणीय दीदी माँ के उन अनकहे और वास्तविक प्रभावों की गहराईयों से प्रेरित है, जिन्होंने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा दी। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने और सह-निर्देशक बीके वैशाली वाणी ने यूट्यूब के माध्यम से AI सीखा और स्टूडेंट अकाउंट्स एवं क्रेडिट्स का उपयोग करते हुए इस जीरो-बजट फिल्म का निर्माण किया, जिसमें उन्नत AR और VR तकनीक का भी प्रयोग किया गया है। इस परियोजना को समाज के लिए सेवा का एक गैर-व्यावसायिक प्रयास बताते हुए उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की, कि 18 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक युवा को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए।
जागरण प्रकाशन समूह की पहल जागरण फिल्म फेस्टिवल सार्थक और विविधतापूर्ण सिनेमा को पारंपरिक महानगरीय सीमाओं से आगे ले जाकर व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है। वर्ष 2026 का यह महोत्सव दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू कर भारत के 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा और अंततः मुंबई में इसका समापन होगा। इस प्रतिष्ठित फिल्म यात्रा के अंतर्गत जननी – द स्टोरी शी रोट भी देशभर के विभिन्न शहरों में प्रदर्शित की जाएगी और अपनी प्रेरणादायी कहानी को विविध समुदायों तक पहुँचाएगी।
Janani – The Story She Wrote Makes a Powerful Presence at Jagran Film Festival 2026
Janani – The Story She Wrote, an Artificial Intelligence (AI) & Augmented Reality (AR) powered film, marked a significant milestone with its screening at the inaugural Delhi chapter of the Jagran Film Festival (JFF) 2026, held at the Dr. Ambedkar International Centre (DAIC), Janpath, Delhi.
Janani – The Story She Wrote is a presentation by The Voyagers Studios, in association with Whizkid Films, and is created in deep reverence and loving remembrance of Rajyogini Brahmakumari Dr. Nalini Didi Ji (Didi Maa), whose Life and Values inspire the spirit of the film.
The film was showcased in a prime-time screening on the inaugural day, bringing its powerful and meaningful story to an audience of cinema lovers, filmmakers, and industry professionals gathered for one of India’s most prominent travelling film festivals. Selected from among nearly 2,000 global entries, its inclusion is a notable achievement for the film and its creative team.
The film festival was attended by several distinguished personalities associated with the festival and Indian cinema, including Javed Jaffrey, acclaimed actor, dancer, comedian and television presenter; Sudhir Mishra, National Award-winning filmmaker and director; Madhur Bhandarkar, National Award-winning filmmaker and director; Moushumi Chatterjee, veteran actress of Hindi and Bengali cinema; Rahul Rawail, veteran filmmaker, director and Lillete Dubey, acclaimed actress and theatre director. Janani received appreciation from these eminent personalities, adding further significance to its screening and recognition at the prestigious festival.
Following the screening, Director of Janani – The Story She Wrote, Rohan Pisharoti participated in a press interaction with the Dainik Jagran & JFF Media, sharing insights into the film’s creative vision and technological journey. Describing Janani as a relatable “Global Human Story”, Rohan said the film addresses the need for proper mentorship and guidance among today’s youth. He shared that it was deeply inspired by the untold, real-life impact of Respected Didi Maa on millions of lives. He also revealed that he and co-director BK Vaishali Wani learned AI through YouTube and created the zero-budget film using student accounts and credits, while leveraging advanced AR and VR technology. Calling the project a non-commercial act of seva (service) to society, he expressed his vision for every youth under 18 to watch the film.
Jagran Film Festival, an initiative of the Jagran Prakashan Group, is known for creating a platform where meaningful and diverse cinema reaches audiences beyond conventional metropolitan circuits. The 2026 edition began its journey from Delhi and is scheduled to travel across 14 cities in India before culminating in Mumbai. As part of this prestigious circuit, Janani – The Story She Wrote will be showcased to audiences across the country, taking its narrative to diverse communities.
Brahmakumaris Ghatkopar
करजत के स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का ‘My Safety, My Right’ अभियान
राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी सामाजिक एवं आध्यात्मिक पहलों के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सब-ज़ोन द्वारा मुंबई के बाहरी क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे शहर करजत के विभिन्न स्कूलों में “माई सेफ्टी, माई राइट” और डी-एडिक्शन अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 500 से अधिक विद्यार्थियों, जिनमें रिमांड होम के विद्यार्थी भी शामिल थे, को जागरूक किया गया।
“माई सेफ्टी, माई राइट” पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा यौन एवं अन्य अपराधों की स्थिति में उचित कदम उठाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, छात्रों को यौन अपराधों के कानूनी एवं सामाजिक परिणामों से अवगत कराते हुए दूसरों की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों के सम्मान का संदेश दिया गया।
कानूनी जागरूकता से आगे बढ़ते हुए कार्यक्रम में कानूनी शिक्षा, परामर्श और आध्यात्मिक सशक्तिकरण को एक साथ जोड़ा गया। विद्यार्थियों को आत्म-जागरूकता, आंतरिक शक्ति और स्पष्ट सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विवेकपूर्ण निर्णय ले सकें और स्वयं की सुरक्षा कर सकें।
डी-एडिक्शन अवेयरनेस सत्र में नशे के शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को जागरूक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त रहने का संकल्प लिया।
कानूनी अधिकारों पर जागरूकता सत्र एडवोकेट दर्शन उपाध्याय द्वारा संचालित किया गया, जिन्हें आपराधिक मामलों में व्यापक अनुभव है और जो सुप्रीम कोर्ट तथा विभिन्न हाई कोर्ट्स में प्रैक्टिस करते हैं। आध्यात्मिक सशक्तिकरण सत्र बीके डॉ. कीर्तिमाला द्वारा तथा एम्पावरमेंट मेडिटेशन सत्र बीके एडवोकेट मिलोनी शाह द्वारा संचालित किया गया।
कार्यक्रम में पुष्पा डाघड़े जी, अध्यक्ष, करजत नगर परिषद; श्री प्रवीण गंगल जी, अध्यक्ष, करजत एजुकेशन सोसाइटी; श्रीमती अनुपमा चौधरी, प्राचार्या, करजत इंग्लिश मीडियम स्कूल; तथा पूर्व नगरसेवक श्री बलवंत घुमरे जी की भी उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी, इंचार्ज, ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सब-ज़ोन; राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज, आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, लोकप्रिय स्तंभकार एवं ब्रह्माकुमारीज़ की मीडिया एवं जनसंपर्क सेवाओं के राष्ट्रीय समन्वयक; तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके विष्णुप्रिया जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया।
Projects Towards Nation Building: “My Safety, My Right” and De-Addiction Awareness Programmes organized in Schools at Karjat by Brahma Kumaris Yog Bhavan. Mumbai Ghatkopar Sub-Zone
Going beyond legal awareness, the programme adopted a holistic approach combining legal education, counselling and spiritual empowerment. Students were encouraged to develop greater self-awareness, inner strength and clarity to help them respond wisely and safeguard themselves from challenging situations.
A De-Addiction Awareness session highlighted the harmful physical, emotional and social consequences of addiction. The students were encouraged to make conscious and healthy choices, with all participants taking a pledge to remain free from addiction.
The Legal Rights Awareness session was conducted by Advocate Darshan Upadhyay, who has extensive experience in criminal matters and practices before the Supreme Court and various High Courts. The spiritual empowerment sessions were conducted by BK Dr. Keertimala, while an Empowerment Meditation session was conducted by Sister BK Adv. Miloni Shah.
The programme was also attended by Pushpa Daghde Ji – President, Karjat Nagar Parishad; Shri Pravin Gangal Ji – Chairman, Karjat Education Society; Smt. Anupama Chaudhary – Principal, Karjat English Medium School; and Ex-Corporator Shri Balwant Ghumre Ji.
The initiative reinforced a vital message for young people: knowing one’s rights, respecting others, developing inner strength and staying addiction-free are essential foundations for building a safer and stronger society. Through such integrated programmes, the Brahma Kumaris continue to empower young minds with knowledge, values and spiritual strength, enabling them to become responsible contributors to nation building.
Brahmakumaris Ghatkopar
Finance Professionals Explore the Mind – Money Management techniques
वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों ने ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर सबज़ोन में जाना मन और धन के प्रबंधन का रहस्य
ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर सबज़ोन में वित्तीय क्षेत्र से जुड़े अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स कंसल्टेंट्स, वित्तीय सलाहकारों एवं उद्यमियों के लिए “माइंड – मनी मैनेजमेंट” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यावसायिक सफलता के साथ आंतरिक शांति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जीवन के महत्व को समझना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ में प्रतिभागियों के स्वागत के पश्चात् गुब्बारों और टूथपिक पर आधारित एक रोचक गतिविधि आयोजित की गई, जिसने जीवन के दबावों के बीच संतुलन बनाए रखने, चुनौतियों के बावजूद हर पल का आनंद लेने तथा तनावों को जीवनभर ढोने के बजाय समय पर उनसे मुक्त होना सिखाया।
मुख्य वक्ता एडवोकेट भरत रायचंदानी, यूबीआर लीगल के मैनेजिंग पार्टनर, वरिष्ठ अधिवक्ता, आर्बिट्रेटर एवं प्रसिद्ध कर विशेषज्ञ ने “लॉ – लिटिगेशन और कोर्ट्स: एक दृष्टिकोण” विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने अपने 25 वर्षों के न्यायिक अनुभव के आधार पर कहा…. कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मान्यताओं और दृष्टिकोण के अनुसार कार्य करता है, इसलिए दूसरों का मूल्यांकन (judge) करने के बजाय, उनके दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णता की अपेक्षा स्वयं को प्रतिदिन बेहतर बनाना ही वास्तविक प्रगति है।
इसके पश्चात, ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया एवं जनसंपर्क सेवाओं के राष्ट्रीय समन्वयक, आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं 9,800 से अधिक प्रकाशित लेखों के प्रसिद्ध स्तंभकार राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज के साथ एक प्रेरणादायी संवाद आयोजित किया गया। उन्होंने बताया ….कि जीवन में आवश्यकताओं और असीमित इच्छाओं के बीच अंतर समझना ही सच्ची समृद्धि का आधार है तथा वास्तविक सफलता वही है जो मन की शांति और संतोष प्रदान करे। न्यायालयों में बढ़ते मामलों के संदर्भ में उन्होंने पारिवारिक मूल्यों के क्षरण और संयुक्त परिवार व्यवस्था के कम होते प्रभाव को प्रमुख कारण बताते हुए परिवारों में संस्कारों एवं संवाद को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी ने अपने आशीर्वचन में सभी को आर्थिक लेखे-जोखे के साथ-साथ कर्मों का भी ऑडिट करने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से समझाया कि प्रत्येक कर्म का अपना लेखा-जोखा होता है और मूल्यनिष्ठ जीवन ही स्थायी सफलता एवं सुख का आधार बनता है।
कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया द्वारा कराए गए संगीतमय राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उन्होंने आत्मा, मन, बुद्धि, संस्कार तथा परमात्मा का परिचय देते हुए सभी को गहन शांति का दिव्य अनुभव कराया।
आगामी रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सभी प्रतिभागियों को दिव्य राखी बाँधी गई। साथ ही, सभी ने “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया।
कार्यक्रम ने यह सशक्त संदेश दिया कि वास्तविक समृद्धि केवल आर्थिक उपलब्धियों में नहीं, बल्कि आध्यात्मिक मूल्यों, आंतरिक संतोष और संतुलित जीवनशैली में निहित है। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए केवल एक ज्ञानवर्धक सत्र नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और जीवन को नई दृष्टि से देखने का प्रेरणादायी अवसर बना। उन्होंने इसे मन और धन—दोनों के संतुलित एवं सफल प्रबंधन की दिशा में अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी पहल बताया।
Finance Professionals Explore the Mind – Money Management techniques at Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai. Ghatkopar Sub-Zone
Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai Ghatkopar Sub-Zone, organised “Mind Money Management”, a unique program for the finance fraternity, bringing together Advocates, Chartered Accountants, Tax consultants, Finance professionals and entrepreneurs to explore the importance of balancing professional success with inner peace and spiritual values.
The program commenced with a warm welcome of the delegates, followed by an engaging balloon-and-toothpick activity that conveyed a powerful message on balancing life’s pressures, embracing every moment despite challenges, and learning to let go of stress instead of carrying it throughout life.
The keynote session was delivered by Adv. Bharat Raichandani, Managing Partner of UBR Legal, senior advocate, arbitrator and renowned tax expert, on “Law, Litigation and Courts – A Perspective.” Drawing from over 25 years of legal experience before the Supreme Court and various High Courts across the country, he encouraged participants to appreciate different perspectives rather than to judge others, reminding them that while perfection is unattainable, everyone can strive to become a better version of themselves each day.
An inspiring interactive dialogue with Rajyogi Brahma Kumar Nikunj, Spiritual Mentor and renowned columnist with over 9,800 published columns, National Coordinator of Media and Public Relations Services of Brahma Kumaris, offered practical spiritual solutions to modern-day challenges. Emphasising the difference between needs and endless desires, he explained that true success lies not merely in creating wealth but in achieving contentment and peace of mind. Reflecting on the growing number of court cases, he observed that weakening family values and the decline of joint family systems have reduced opportunities for resolving conflicts within homes, highlighting the importance of nurturing stronger relationships and values in society.
Blessing the gathering, Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji, In-charge of Brahma Kumaris Ghatkopar Sub-Zone encouraged participants to maintain a karmic audit alongside their financial accounts. Through inspiring examples, she explained that every action creates an account and that a life guided by values, honesty and good karma ultimately leads to lasting success and happiness.
The programme concluded with a soulful Rajyoga meditation conducted by Senior Rajyoga Teacher Brahmakumari Vishnupriya, who introduced the audience to the soul, its faculties—mind, intellect and sanskars—and the Supreme Soul, enabling participants to experience deep peace and inner silence.
Upcoming Raksha Bandhan festival was celebrated by tying holy rakhis, symbolising the bond of love, trust and spiritual protection. The gathering also joined the nationwide “10 Crore Nasha Mukti Pledge Mega Campaign”, taking a pledge to support an addiction-free India and promote a healthy, value-based lifestyle.
The program concluded with the distribution of Godly prasad, blessing cards and a divine luncheon. Participants expressed that the session was not merely an enriching professional gathering but a deeply transformative experience, offering practical insights into managing both the mind and money with greater balance, clarity and purpose. They appreciated the unique blend of financial wisdom, legal perspectives and spiritual values, sharing that they were inspired to integrate inner peace, ethical living and conscious decision-making into their personal and professional lives. The event reaffirmed that true and lasting prosperity is achieved when financial success is complemented by spiritual wisdom, positive values and inner well-being.


Brahmakumaris Ghatkopar
Doctors Discover the Healing Power of Mind, Medicine and Meditation at Brahma Kumaris
ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर सब-ज़ोन द्वारा “रिजुवनेटिंग मेडिकल माइंड्स” विषय पर आयोजित डॉक्टर्स डे समारोह में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े विशेषज्ञों ने सहभागिता की। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य यह संदेश देना था कि जिस प्रकार चिकित्सक मानव शरीर का उपचार करते हैं, उसी प्रकार उन्हें अपने स्वयं के मन, भावनाओं और आंतरिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना आवश्यक है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी डॉक्टरों के आत्मीय स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात आयोजित एक रोचक बलून एक्टिविटी ने पूरे वातावरण को उत्साह, आनंद, सहभागिता और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इस खेल द्वारा यह संदेश दिया गया कि प्रसन्नता, आपसी सहयोग समग्र स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण आधार हैं।
के.ई.एम. अस्पताल, मुंबई के वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन एवं प्रोफेसर बी. के डॉ. विजय खत्री ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत करते हुए कहा कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ-साथ भावनात्मक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिकता का समन्वय आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सेवा करने वाले चिकित्सकों की स्वयं की मानसिक और भावनात्मक देखभाल भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
इसके पश्चात वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया बहन ने सभी उपस्थित डॉक्टरों को राजयोग मेडिटेशन का सशक्त अनुभव कराया, जिससे उन्होंने गहन शांति, मानसिक स्थिरता एवं नवीन ऊर्जा का अनुभव किया।
कार्यक्रम को ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी के प्रेरणादायी आशीर्वचन प्राप्त हुए। उन्होंने चिकित्सकों की निःस्वार्थ सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें आध्यात्मिक सशक्तिकरण के माध्यम से जीवन में आंतरिक शांति एवं संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. बंडागले ने अपनी मधुर वायलिन प्रस्तुति से वातावरण को संगीतमय एवं आध्यात्मिक बना दिया। उनकी प्रस्तुति ने सभी उपस्थितजनों को आत्मिक शांति एवं आनंद का अनुभव कराया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया एवं जनसंपर्क प्रभाग के राष्ट्रीय संयोजक, आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं 9,500 से अधिक प्रकाशित लेखों के प्रसिद्ध स्तंभकार राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज तथा देश के प्रसिद्ध बेरियाट्रिक सर्जन डॉ. संजय बोरुडे के बीच हुआ प्रेरणादायी संवाद रहा। दोनों विशेषज्ञों ने आधुनिक चिकित्सा, निवारक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और आध्यात्मिक जीवन शैली के विभिन्न आयामों पर सारगर्भित चर्चा की।
माइंडफुल ईटिंग (सजग भोजन) एवं इमोशनल ईटिंग (भावनात्मक भोजन) विषय पर अपने विचार रखते हुए राजयोगी निकुंज ने कहा कि स्वास्थ्य केवल इस बात पर निर्भर नहीं करता कि हम क्या खाते हैं, बल्कि इस पर भी निर्भर करता है कि हम किस मनःस्थिति में और किस प्रकार भोजन करते हैं। उन्होंने कहा, “जैसा आप खाते है, वैसे आप बनते है।” उन्होंने भोजन करते समय मौन रहने तथा भोजन बनाते और ग्रहण करते समय सकारात्मक एवं शांत विचार रखने की प्रेरणा दी।
उन्होंने अत्यंत प्रभावशाली उदाहरण देते हुए कहा, “कल्पना कीजिए कि आपका शरीर एक मंदिर है, भोजन एक पवित्र प्रसाद है, भोजन करना एक दिव्य अनुष्ठान है और आप स्वयं उस अनुष्ठान के पुजारी हैं।” उन्होंने बताया कि भोजन हमारे विचारों और भावनाओं की ऊर्जा को ग्रहण करता है, इसलिए कृतज्ञता, शांति और सकारात्मक भाव से किया गया भोजन शरीर एवं मन—दोनों के लिए अमृत समान होता है।
इसके पश्चात “मोटापा प्रबंधन में बदलते रुझान” विषय पर अपने मुख्य व्याख्यान में डॉ. संजय बोरुडे ने मोटापे को एक जटिल एवं दीर्घकालिक चिकित्सीय स्थिति बताते हुए आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में हुए नवीनतम शोध एवं उपचार पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मोटापे की आनुवंशिक एवं चयापचय (मेटाबॉलिक) कारणों, आधुनिक एंटी-ओबेसिटी दवाओं, अत्याधुनिक बैरियाट्रिक सर्जरी तथा बहु-विषयक उपचार पद्धतियों पर एक उत्कृष्ट मास्टर क्लास प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि उपचार से अधिक महत्वपूर्ण है समय रहते रोकथाम और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना।
कार्यक्रम के अंत में सभी डॉक्टरों को समाज के प्रति उनकी समर्पित सेवाओं के सम्मान स्वरूप ईश्वरीय सौगात (Godly Gifts) भेंट किए गए।
फीडबैक सत्र में उपस्थित चिकित्सकों ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा विज्ञान, आध्यात्मिकता और व्यावहारिक जीवन मूल्यों का ऐसा समन्वय अत्यंत प्रेरणादायी एवं समय की आवश्यकता है। उन्होंने इसे ज्ञानवर्धक, ऊर्जादायी और चिकित्सकों के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
ब्रह्मा भोजन के साथ कार्यक्रम का समापन इस संदेश के साथ हुआ कि “जब चिकित्सक स्वयं की देखभाल करेंगे, तभी वे समाज की और अधिक प्रभावी ढंग से सेवा कर सकेंगे।”
Doctors Discover the Healing Power of Mind, Medicine and Meditation at Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai Ghatkopar Sub-Zone’s Doctors’ Day Celebration
Doctors and Healthcare Professionals came together to celebrate Doctors’ Day at an event “Rejuvenating Medical Minds – Honouring Healers, Inspiring Futures,” organized by Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai Ghatkopar Sub-Zone. The unique programme highlighted that while doctors heal the body, they must also care for their own mind, emotions and inner wellbeing.
The programme began with a warm welcome of all doctors, followed by an engaging balloon game activity that instantly created an atmosphere of joy, teamwork and positivity, reminding participants that happiness and connection are essential ingredients of holistic health.
BK Dr. Vijay Khatri – Senior Chest Physician & Professor in KEM Hospital, Mumbai set the context of the programme by emphasizing the growing need for integrating emotional wellbeing and spirituality with modern healthcare.
Participants were then guided through a deeply relaxing Rajyoga Meditation Experience by Senior Rajyoga TeacherBrahmakumari Vishnupriya, enabling doctors to experience silence, mental calmness and renewed inner energy. This was followed by inspiring blessings from Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji, In-charge of Brahma Kumaris Ghatkopar Sub-Zone, who appreciated the selfless service rendered by doctors and encouraged them to remain emotionally strong by staying spiritually connected.
Adding a soulful touch to the celebration, Dr. Bandagale – Senior Dental Surgeon captivated the audience with a soothing violin recital, creating an atmosphere of peace and reflection before the knowledge sessions commenced.
One of the highlights of the programme was an engaging interactive dialogue between Rajyogi Brahma Kumar Nikunj, Spiritual Mentor and renowned columnist with over 9,500 published articles, National Coordinator of Media and Public Relations Services of Brahma Kumaris, and eminent Bariatric SurgeonDr. Sanjay Borude. Their discussion seamlessly bridged modern medicine and spiritual wisdom, covering contemporary healthcare challenges, preventive medicine and holistic wellbeing.
Speaking on Mindful Eating and Emotional Eating, Rajyogi Nikunj emphasized that health is influenced not only by what we eat but also by how we eat. Sharing practical spiritual insights, he reminded the audience, “You are what you eat.”He encouraged everyone to eat in silence, avoid unnecessary conversations during meals and recognize that the thoughts and emotions present while cooking and eating influence the quality of food.
Using a powerful analogy, he said, “Imagine your body is a temple, food is a sacred offering, eating is a divine ritual, and you are the priest performing that ritual.” He explained that food absorbs vibrations, and therefore gratitude, peace and mindfulness before meals become as important as nutrition itself.
Delivering the keynote address on “Changing Trends in Obesity Management,” Dr. Sanjay Borude presented an insightful masterclass on the science of obesity. He discussed the changing understanding of obesity as a chronic medical condition, the role of genetics and metabolism, the latest anti-obesity medications, advances in minimally invasive bariatric surgery and the importance of evidence-based, multidisciplinary treatment. Stressing that prevention remains the best strategy, he encouraged people to adopt sustainable lifestyle changes rather than seeking quick fixes.
The programme concluded with the presentation of Godly Gifts to all the participating doctors as a token of gratitude for their dedicated service to society.
During the feedback session, doctors expressed their appreciation for the programme’s unique integration of medical science, spirituality and practical life skills. Many participants described the event as refreshing, insightful and deeply relevant, noting that the sessions provided not only professional knowledge but also tools for maintaining their own mental and emotional wellbeing while serving patients.
The celebration concluded with a vote of thanks and a Divine Luncheon, reinforcing the message that when caregivers care for themselves, they become even more capable of caring for the world.
-
Brahmakumaris Ghatkopar10 months agoMaharashtra BJP President Ravindra Chavan Ji Felicitates Rajyogi Brahmakumar Nikunj with ‘Jan Chetna Ratna Puraskar’
-
Brahmakumaris Ghatkopar10 months agoGhatkopar Subzone Supports Visually Impaired Brothers & Sisters with Ration Kits
-
Brahmakumaris Ghatkopar8 months ago“Janani – The Story She Wrote” — AI-Augmented Animation Film Premieres In Mumbai
-
Brahmakumaris Ghatkopar5 months ago‘जननी – The Story She Wrote’ को मिला सुधीर मुनगंटीवार जी का समर्थन योग भवन, घाटकोपर में विशेष प्रदर्शन
-
Brahmakumaris Ghatkopar6 months agoWomen’s Day Program Honouring Inner Strength
-
Brahmakumaris Ghatkopar1 month agoDoctors Discover the Healing Power of Mind, Medicine and Meditation at Brahma Kumaris
-
Brahmakumaris Ghatkopar2 weeks agoFinance Professionals Explore the Mind – Money Management techniques
-
Brahmakumaris Ghatkopar2 weeks agoकरजत के स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का ‘My Safety, My Right’ अभियान








