Brahmakumaris Ghatkopar
करजत के स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का ‘My Safety, My Right’ अभियान
राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी सामाजिक एवं आध्यात्मिक पहलों के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सब-ज़ोन द्वारा मुंबई के बाहरी क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे शहर करजत के विभिन्न स्कूलों में “माई सेफ्टी, माई राइट” और डी-एडिक्शन अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 500 से अधिक विद्यार्थियों, जिनमें रिमांड होम के विद्यार्थी भी शामिल थे, को जागरूक किया गया।
“माई सेफ्टी, माई राइट” पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा यौन एवं अन्य अपराधों की स्थिति में उचित कदम उठाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, छात्रों को यौन अपराधों के कानूनी एवं सामाजिक परिणामों से अवगत कराते हुए दूसरों की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों के सम्मान का संदेश दिया गया।
कानूनी जागरूकता से आगे बढ़ते हुए कार्यक्रम में कानूनी शिक्षा, परामर्श और आध्यात्मिक सशक्तिकरण को एक साथ जोड़ा गया। विद्यार्थियों को आत्म-जागरूकता, आंतरिक शक्ति और स्पष्ट सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विवेकपूर्ण निर्णय ले सकें और स्वयं की सुरक्षा कर सकें।
डी-एडिक्शन अवेयरनेस सत्र में नशे के शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को जागरूक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त रहने का संकल्प लिया।
कानूनी अधिकारों पर जागरूकता सत्र एडवोकेट दर्शन उपाध्याय द्वारा संचालित किया गया, जिन्हें आपराधिक मामलों में व्यापक अनुभव है और जो सुप्रीम कोर्ट तथा विभिन्न हाई कोर्ट्स में प्रैक्टिस करते हैं। आध्यात्मिक सशक्तिकरण सत्र बीके डॉ. कीर्तिमाला द्वारा तथा एम्पावरमेंट मेडिटेशन सत्र बीके एडवोकेट मिलोनी शाह द्वारा संचालित किया गया।
कार्यक्रम में पुष्पा डाघड़े जी, अध्यक्ष, करजत नगर परिषद; श्री प्रवीण गंगल जी, अध्यक्ष, करजत एजुकेशन सोसाइटी; श्रीमती अनुपमा चौधरी, प्राचार्या, करजत इंग्लिश मीडियम स्कूल; तथा पूर्व नगरसेवक श्री बलवंत घुमरे जी की भी उपस्थिति रही।
यह कार्यक्रम राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी, इंचार्ज, ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सब-ज़ोन; राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज, आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, लोकप्रिय स्तंभकार एवं ब्रह्माकुमारीज़ की मीडिया एवं जनसंपर्क सेवाओं के राष्ट्रीय समन्वयक; तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके विष्णुप्रिया जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया।
Projects Towards Nation Building: “My Safety, My Right” and De-Addiction Awareness Programmes organized in Schools at Karjat by Brahma Kumaris Yog Bhavan. Mumbai Ghatkopar Sub-Zone
Going beyond legal awareness, the programme adopted a holistic approach combining legal education, counselling and spiritual empowerment. Students were encouraged to develop greater self-awareness, inner strength and clarity to help them respond wisely and safeguard themselves from challenging situations.
A De-Addiction Awareness session highlighted the harmful physical, emotional and social consequences of addiction. The students were encouraged to make conscious and healthy choices, with all participants taking a pledge to remain free from addiction.
The Legal Rights Awareness session was conducted by Advocate Darshan Upadhyay, who has extensive experience in criminal matters and practices before the Supreme Court and various High Courts. The spiritual empowerment sessions were conducted by BK Dr. Keertimala, while an Empowerment Meditation session was conducted by Sister BK Adv. Miloni Shah.
The programme was also attended by Pushpa Daghde Ji – President, Karjat Nagar Parishad; Shri Pravin Gangal Ji – Chairman, Karjat Education Society; Smt. Anupama Chaudhary – Principal, Karjat English Medium School; and Ex-Corporator Shri Balwant Ghumre Ji.
The initiative reinforced a vital message for young people: knowing one’s rights, respecting others, developing inner strength and staying addiction-free are essential foundations for building a safer and stronger society. Through such integrated programmes, the Brahma Kumaris continue to empower young minds with knowledge, values and spiritual strength, enabling them to become responsible contributors to nation building.




