Connect with us

Brahmakumaris Ghatkopar

Spiritual Wisdom Meets Daily Relevance at Brahma Kumaris Paryushan Sessions

Published

on

मुंबई पर्युषण प्रवचन माला:ब्रह्माकुमारीज़ ने श्रोताओं को प्रेरित किया आत्मचिंतन और आत्मअनुशासन की ओर

पर्युषण पर्व जैन धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण पर्व है, जो आत्मिक उत्थान, आत्म-अनुशासन और आत्मचिंतन को समर्पित है। यह पर्व 8 से 10 दिनों तक मनाया जाता है, जिसमें उपवास, प्रार्थना, मेडिटेशन, आत्मनिरीक्षण और क्षमा याचना की परंपरा निभाई जाती है।

ब्रह्माकुमारीज़ – नेपियनसी रोड द्वारा मालाबार हिल, मुंबई के शांत वातावरण में आयोजित पर्युषण प्रवचन माला में ब्रह्माकुमारीज़ के वक्ताओं ने प्रेरणादायक सत्रों का संचालन किया।

इस प्रवचन माला में पहली बार मुंबई में राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज – आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, लोकप्रिय स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज़ के मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक – ने “चुनौतीपूर्ण समय में सकारात्मक रहना” विषय पर एक प्रभावशाली प्रवचन दिया।

उन्होंने जैन धर्म के पाँच महाव्रतों को आधुनिक जीवन से जोड़ते हुए सरल भाषा में समझाया:

  1. अहिंसा (Non-violence) – वाणी पर नियंत्रण द्वारा अभ्यास किया जा सकता है: “कम बोलें – धीरे बोलें – मीठा बोलें”
  2. सत्य (Truthfulness) – सबसे पहले स्वयं के प्रति सत्यनिष्ठ होना आवश्यक है। झूठ बोलने की अनुभूति और क्षमा याचना सत्य जीवन की ओर पहला कदम है।
  3. अस्तेय (Non-stealing) – हम अनजाने में दूसरों, विशेषकर अपने प्रियजनों की शांति छीन लेते हैं। यह कर्म बंधन का कारण बनता है, जिससे सावधान रहना चाहिए।
  4. ब्रह्मचर्य (Self-control) – आज के समय में इसका अर्थ है इंद्रियों पर नियंत्रण। उन्होंने सलाह दी: “बुरा न सुनो – बुरा न देखो – बुरा न बोलो”
  5. अपरिग्रह (Non-possession) – केवल भौतिक वस्तुओं से मुक्ति नहीं, बल्कि अनावश्यक विचारों को भी त्यागना।

राजयोगी निकुंज ने यह स्पष्ट किया कि ये व्रत केवल संन्यासियों के लिए नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए हैं जो आधुनिक जीवन में संतुलित, मूल्य आधारित और परिपूर्ण जीवन जीना चाहता है।

सत्र का समापन बी.के विष्णुप्रिया – वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका – द्वारा शांतिदायक मेडिटेशन सत्र से हुआ।

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदी जी – घाटकोपर सबज़ोन की प्रभारी – की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। उन्होंने भी “अच्छे कर्मों के फल अच्छे ही होते हैं” विषय पर एक प्रेरणादायी प्रातः प्रवचन दिया। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को अपने कर्मों के प्रति सजग रहना चाहिए, क्योंकि उनका परिणाम किसी न किसी रूप में अवश्य मिलता है — चाहे आज मिले, कल मिले या फिर वर्षों बाद ही क्यों न मिले। यह एक अत्यंत रोचक सत्र था, जिसमें दीदी जी ने कर्मों के फल की सच्चाई को सुन्दर कहानियों और जीवन्त उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

ब्रह्माकुमारीज़ – नेपियनसी रोड सेवाकेंद्र प्रभारी रुकमणि बहन जी इस पर्युषण पर्व प्रवचन माला कार्यक्रम की निमित्त रही।

पर्युषणवचनों ने श्रोताओं को आत्म संशोधन और इन शाश्वत सिद्धांतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया, यह सिद्ध करते हुए कि आध्यात्मिकता त्याग नहीं, बल्कि सही जीवन जीने की कला है।

Spiritual Wisdom Meets Daily Relevance at Brahma Kumaris Paryushan Sessions in Mumbai

Paryushan – one of the most important and sacred festivals in Jainism is dedicated to spiritual upliftment and self-discipline. Celebrated over 8 – 10 days, it is a time for fasting, Introspection, prayer, meditation, self-discipline and seeking forgiveness. Paryushan Pravachan’s are planned with themes fostering a deeper connection to Jain values and personal transformation. Brahma Kumaris – Nepeansea Road organized a Paryushan Pravachan Mala in which Speakers from Brahma Kumaris conducted insightful morning sessions, in the tranquil area of Malabar Hill in Mumbai.

In his First-ever Paryushan Parva Pravachan in Mumbai,  Rajyogi Brahmakumar Nikunj – Spiritual Mentor, Popular Columnist and Naitional Coordinator of Media Wing of Brahma Kumaris delivered a transformative talk on the theme “Being Positive in Challenging Times.” In his enlightening Pravachan, Rajyogi Nikunj beautifully integrated the age-old Jain principle of the Five Mahāvratas (Great Vows) with the realities of modern life and explained simply how they can be applied in today’s relevance.

The Five Mahāvratas were decoded as –  

  • Ahimsa (Non-violence) – Can be practised by control of speech “Speak Less- Speak Softly – Speak Sweetly”
  • Satya (Truthfulness) – One has to be Truthful to Yourself first. Realization of Lying and seeking forgiveness is very important to lead a truthful Life
  • Asteya (Non-stealing) – Knowingly or unknowingly, we sometimes become instrumental in creating unrest in Lives of others, especially our loved ones and we steal their peace. Rajyogi Ji emphasized the audiences to watch out on the Karmic Bondages because of this.
  • Brahmacharya (Celibacy / Self-control) in today’s times translates into mastery over our senses.. and hence, Rajyogi Nikunj adviced audiences to practise – Hear No Evil- See No-Evil and Talk no Evil.
  • Aparigraha (Non-possession) is not only freedom from material hoarding but also letting go of excessive thoughts.

Rajyogi Nikunj emphasized that these vows are not just for ascetics, but for every individual who wishes to live a balanced, value-based, and fulfilling life in the midst of modern challenges.

BK Sister Vishnupriya –Senior Rajyoga Teacher concluded the session with soothing meditation.

Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji – Incharge of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone, also delivered an insightful morning Pravachan on the topic of “Good Deeds yielding to Good Results” .. and said how one needs to be mindful of one’s actions as their outcome is destined in some or the other form if not today, then tomorrow, or years from now. It was a very engaging session, in which the inevitability of Karmic fruits was explained beautifully through stories and real life incidences.

Brahmakumari Sister Rukmini of Brahmakumaris Nepeansea Road coordinated and was instrumental in organising these Paryushan Parva sessions.

These sessions left the audiences deeply inspired to look within and adopt these timeless principles in their daily lives, proving that spirituality is not about renunciation but about right living.

 

Brahmakumaris Ghatkopar

‘जननी’ की सशक्त उपस्थिति, जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में मिली सराहना

Published

on

जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन समारोह में ‘जननी – द स्टोरी शी रोट’ की सशक्त उपस्थिति,  प्राप्त हुई विशिष्ट सराहना    

जननी – द स्टोरी शी रोट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) पर आधारित फिल्म, ने दिल्ली में आयोजित जागरण फिल्म फेस्टिवल (JFF) 2026 के उद्घाटन अध्याय में अपनी स्क्रीनिंग के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह आयोजन डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC), जनपथ, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।

जननी – द स्टोरी शी रोट, द वॉयेजर्स स्टूडियोज़ की प्रस्तुति है, जो व्हिजकिड फिल्म्स के सहयोग से निर्मित की गई है। यह फिल्म राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी (दीदी माँ) की पावन स्मृति एवं उनके प्रति गहरी श्रद्धा के साथ बनाई गई है, जिनके जीवन और मूल्य इस फिल्म की प्रेरणा रहे हैं।

फिल्म का स्क्रीनिंग, फेस्टिवल के उद्घाटन दिवस पर प्राइम-टाइम स्क्रीनिंग में किया गया, जहाँ इसकी सशक्त और भावपूर्ण कहानी को सिनेमा प्रेमियों, फिल्म निर्माताओं और फिल्म उद्योग से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित लोगों ने देखा। विश्व भर से प्राप्त लगभग 2,000 फिल्मों में से जननी का चयन होना फिल्म और उसकी रचनात्मक टीम के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।

फिल्म महोत्सव में भारतीय सिनेमा और फिल्म जगत से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियाँ उपस्थित रहीं, जिनमें प्रसिद्ध अभिनेता, डांसर, कॉमेडियन एवं टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता जावेद जाफरी; राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सुधीर मिश्रा; राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता एवं निर्देशक मधुर भंडारकर; हिंदी एवं बंगाली सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री मौसमी चटर्जी; वरिष्ठ निर्माता और  निर्देशक राहुल रावेल तथा प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच निर्देशक लिलेट दुबे शामिल थीं। इन प्रतिष्ठित हस्तियों ने जननी की सराहना की, जिसने इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में फिल्म की स्क्रीनिंग और पहचान को और अधिक विशेष बना दिया।

स्क्रीनिंग के पश्चात जननी – द स्टोरी शी रोट के निर्देशक रोहन पिशारोटी ने दैनिक जागरण एवं जागरण फिल्म फेस्टिवल मीडिया के साथ प्रेस इंटरैक्शन में फिल्म की रचनात्मक सोच और तकनीकी यात्रा से जुड़े कई रोचक पहलुओं को साझा किया। जननी को एक प्रासंगिक “ग्लोबल ह्यूमन स्टोरी” बताते हुए रोहन ने कहा कि यह फिल्म आज के युवाओं के जीवन में सही मार्गदर्शन और मेंटरशिप की आवश्यकता को उजागर करती है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म आदरणीय दीदी माँ के उन अनकहे और वास्तविक प्रभावों की गहराईयों से प्रेरित है, जिन्होंने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक दिशा दी। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने और सह-निर्देशक बीके वैशाली वाणी ने यूट्यूब के माध्यम से AI सीखा और स्टूडेंट अकाउंट्स एवं क्रेडिट्स का उपयोग करते हुए इस जीरो-बजट फिल्म का निर्माण किया, जिसमें उन्नत AR और VR तकनीक का भी प्रयोग किया गया है। इस परियोजना को समाज के लिए सेवा का एक गैर-व्यावसायिक प्रयास बताते हुए उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त की, कि 18 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक युवा को यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए।

जागरण प्रकाशन समूह की पहल जागरण फिल्म फेस्टिवल सार्थक और विविधतापूर्ण सिनेमा को पारंपरिक महानगरीय सीमाओं से आगे ले जाकर व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है। वर्ष 2026 का यह महोत्सव दिल्ली से अपनी यात्रा शुरू कर भारत के 14 शहरों में आयोजित किया जाएगा और अंततः मुंबई में इसका समापन होगा। इस प्रतिष्ठित फिल्म यात्रा के अंतर्गत जननी – द स्टोरी शी रोट भी देशभर के विभिन्न शहरों में प्रदर्शित की जाएगी और अपनी प्रेरणादायी कहानी को विविध समुदायों तक पहुँचाएगी।

Janani – The Story She Wrote Makes a Powerful Presence at Jagran Film Festival 2026

Janani – The Story She Wrote, an Artificial Intelligence (AI) & Augmented Reality (AR) powered film, marked a significant milestone with its screening at the inaugural Delhi chapter of the Jagran Film Festival (JFF) 2026, held at the Dr. Ambedkar International Centre (DAIC), Janpath, Delhi.

Janani – The Story She Wrote is a presentation by The Voyagers Studios, in association with Whizkid Films, and is created in deep reverence and loving remembrance of Rajyogini Brahmakumari Dr. Nalini Didi Ji (Didi Maa), whose Life and Values inspire the spirit of the film.

The film was showcased in a prime-time screening on the inaugural day, bringing its powerful and meaningful story to an audience of cinema lovers, filmmakers, and industry professionals gathered for one of India’s most prominent travelling film festivals. Selected from among nearly 2,000 global entries, its inclusion is a notable achievement for the film and its creative team.

The film festival was attended by several distinguished personalities associated with the festival and Indian cinema, including Javed Jaffrey, acclaimed actor, dancer, comedian and television presenter; Sudhir Mishra, National Award-winning filmmaker and director; Madhur Bhandarkar, National Award-winning filmmaker and director; Moushumi Chatterjee, veteran actress of Hindi and Bengali cinema;  Rahul Rawail, veteran filmmaker, director and Lillete Dubey, acclaimed actress and theatre director. Janani received appreciation from these eminent personalities, adding further significance to its screening and recognition at the prestigious festival.

Following the screening, Director of Janani – The Story She Wrote,  Rohan Pisharoti participated in a press interaction with the Dainik Jagran & JFF Media, sharing insights into the film’s creative vision and technological journey. Describing Janani as a relatable “Global Human Story”, Rohan said the film addresses the need for proper mentorship and guidance among today’s youth. He shared that it was deeply inspired by the untold, real-life impact of Respected Didi Maa on millions of lives. He also revealed that he and co-director BK Vaishali Wani learned AI through YouTube and created the zero-budget film using student accounts and credits, while leveraging advanced AR and VR technology. Calling the project a non-commercial act of seva (service) to society, he expressed his vision for every youth under 18 to watch the film.

Jagran Film Festival, an initiative of the Jagran Prakashan Group, is known for creating a platform where meaningful and diverse cinema reaches audiences beyond conventional metropolitan circuits. The 2026 edition began its journey from Delhi and is scheduled to travel across 14 cities in India before culminating in Mumbai. As part of this prestigious circuit, Janani – The Story She Wrote will be showcased to audiences across the country, taking its narrative to diverse communities.

Continue Reading

Brahmakumaris Ghatkopar

करजत के स्कूलों में ब्रह्माकुमारीज़ का ‘My Safety, My Right’ अभियान

Published

on

राष्ट्र निर्माण की नई पहल: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सब-ज़ोन द्वारा करजत में बच्चों को दी गई अधिकारों की समझ, नशा मुक्ति का संकल्प और आत्मबल का संदेश 

राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपनी सामाजिक एवं आध्यात्मिक पहलों के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सब-ज़ोन द्वारा मुंबई के बाहरी क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहे शहर करजत के विभिन्न स्कूलों में “माई सेफ्टी, माई राइट” और डी-एडिक्शन अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 500 से अधिक विद्यार्थियों, जिनमें रिमांड होम के विद्यार्थी भी शामिल थे, को जागरूक किया गया।


“माई सेफ्टी, माई राइट” पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था। छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों तथा यौन एवं अन्य अपराधों की स्थिति में उचित कदम उठाने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वहीं, छात्रों को यौन अपराधों के कानूनी एवं सामाजिक परिणामों से अवगत कराते हुए दूसरों की गरिमा, सुरक्षा और अधिकारों के सम्मान का संदेश दिया गया।

कानूनी जागरूकता से आगे बढ़ते हुए कार्यक्रम में कानूनी शिक्षा, परामर्श और आध्यात्मिक सशक्तिकरण को एक साथ जोड़ा गया। विद्यार्थियों को आत्म-जागरूकता, आंतरिक शक्ति और स्पष्ट सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में विवेकपूर्ण निर्णय ले सकें और स्वयं की सुरक्षा कर सकें।

डी-एडिक्शन अवेयरनेस सत्र में नशे के शारीरिक, भावनात्मक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को जागरूक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त रहने का संकल्प लिया।
कानूनी अधिकारों पर जागरूकता सत्र एडवोकेट दर्शन उपाध्याय द्वारा संचालित किया गया, जिन्हें आपराधिक मामलों में व्यापक अनुभव है और जो सुप्रीम कोर्ट तथा विभिन्न हाई कोर्ट्स में प्रैक्टिस करते हैं। आध्यात्मिक सशक्तिकरण सत्र बीके डॉ. कीर्तिमाला द्वारा तथा एम्पावरमेंट मेडिटेशन सत्र बीके एडवोकेट मिलोनी शाह द्वारा संचालित किया गया।
कार्यक्रम में पुष्पा डाघड़े जीअध्यक्ष, करजत नगर परिषदश्री प्रवीण गंगल जीअध्यक्ष, करजत एजुकेशन सोसाइटी; श्रीमती अनुपमा चौधरीप्राचार्या, करजत इंग्लिश मीडियम स्कूल; तथा पूर्व नगरसेवक श्री बलवंत घुमरे जी की भी उपस्थिति रही।
इस पहल ने युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश दिया कि अपने अधिकारों को जानना, दूसरों का सम्मान करना, आंतरिक शक्ति विकसित करना और नशे से दूर रहना — ये एक सुरक्षित एवं सशक्त समाज की मजबूत नींव हैं। ऐसे समग्र कार्यक्रमों के माध्यम से ब्रह्माकुमारीज़ युवाओं को ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक शक्ति से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही हैं, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदार एवं सकारात्मक योगदान दे सकें।

यह कार्यक्रम राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी, इंचार्ज, ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सब-ज़ोन; राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज, आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, लोकप्रिय स्तंभकार एवं ब्रह्माकुमारीज़ की मीडिया एवं जनसंपर्क सेवाओं के राष्ट्रीय समन्वयक; तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके विष्णुप्रिया जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया।

Projects Towards Nation Building: “My Safety, My Right” and De-Addiction Awareness Programmes organized in Schools at Karjat by Brahma Kumaris Yog Bhavan. Mumbai Ghatkopar Sub-Zone 

As part of its initiatives towards nation building, Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Sub-Zone organised “My Safety, My Right” and De-Addiction Awareness programmes in schools across Karjat, a fast growing town just in the outskirts of Mumbai, by reaching out to 500+ students, including students from a remand home.

The My Safety, My Right initiative aimed to equip young minds with awareness of their legal rights and responsibilities. Girls were sensitized about their legal rights and the importance of taking appropriate action in cases of sexual and other offences. Boys were guided on the legal and social consequences of sexual offences, while emphasizing the importance of respecting the dignity, safety and rights of others.
Going beyond legal awareness, the programme adopted a holistic approach combining legal education, counselling and spiritual empowerment. Students were encouraged to develop greater self-awareness, inner strength and clarity to help them respond wisely and safeguard themselves from challenging situations.

A De-Addiction Awareness session highlighted the harmful physical, emotional and social consequences of addiction. The students were encouraged to make conscious and healthy choices, with all participants taking a pledge to remain free from addiction.

The Legal Rights Awareness session was conducted by Advocate Darshan Upadhyay, who has extensive experience in criminal matters and practices before the Supreme Court and various High Courts. The spiritual empowerment sessions were conducted by BK Dr. Keertimala, while an Empowerment Meditation session was conducted by Sister BK Adv. Miloni Shah.
The programme was also attended by Pushpa Daghde Ji – President, Karjat Nagar ParishadShri Pravin Gangal Ji – Chairman, Karjat Education Society; Smt. Anupama Chaudhary – Principal, Karjat English Medium School; and Ex-Corporator Shri Balwant Ghumre Ji.
The initiative reinforced a vital message for young people: knowing one’s rights, respecting others, developing inner strength and staying addiction-free are essential foundations for building a safer and stronger society. Through such integrated programmes, the Brahma Kumaris continue to empower young minds with knowledge, values and spiritual strength, enabling them to become responsible contributors to nation building.

Continue Reading

Brahmakumaris Ghatkopar

Finance Professionals Explore the Mind – Money Management techniques

Published

on

वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों ने ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर सबज़ोन में जाना मन और धन के प्रबंधन का रहस्य

ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई घाटकोपर सबज़ोन में वित्तीय क्षेत्र से जुड़े अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स कंसल्टेंट्स, वित्तीय सलाहकारों एवं उद्यमियों के लिए “माइंड – मनी मैनेजमेंट” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यावसायिक सफलता के साथ आंतरिक शांति, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जीवन के महत्व को समझना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ में प्रतिभागियों के स्वागत के पश्चात् गुब्बारों और टूथपिक पर आधारित एक रोचक गतिविधि आयोजित की गई, जिसने जीवन के दबावों के बीच संतुलन बनाए रखने, चुनौतियों के बावजूद हर पल का आनंद लेने तथा तनावों को जीवनभर ढोने के बजाय समय पर उनसे मुक्त होना सिखाया।

मुख्य वक्ता एडवोकेट भरत रायचंदानीयूबीआर लीगल के मैनेजिंग पार्टनर, वरिष्ठ अधिवक्ता, आर्बिट्रेटर एवं प्रसिद्ध कर विशेषज्ञ ने “लॉ – लिटिगेशन और कोर्ट्स: एक दृष्टिकोण” विषय पर अपने विचार रखे। उन्होंने अपने 25 वर्षों के न्यायिक अनुभव के आधार पर कहा…. कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मान्यताओं और दृष्टिकोण के अनुसार कार्य करता है, इसलिए दूसरों का मूल्यांकन (judge) करने के बजाय, उनके दृष्टिकोण को समझने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्णता की अपेक्षा स्वयं को प्रतिदिन बेहतर बनाना ही वास्तविक प्रगति है।

इसके पश्चात,  ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया एवं जनसंपर्क सेवाओं के राष्ट्रीय समन्वयक, आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं 9,800 से अधिक प्रकाशित लेखों के प्रसिद्ध स्तंभकार राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज के साथ एक प्रेरणादायी संवाद आयोजित किया गया। उन्होंने बताया ….कि जीवन में आवश्यकताओं और असीमित इच्छाओं के बीच अंतर समझना ही सच्ची समृद्धि का आधार है तथा वास्तविक सफलता वही है जो मन की शांति और संतोष प्रदान करे। न्यायालयों में बढ़ते मामलों के संदर्भ में उन्होंने पारिवारिक मूल्यों के क्षरण और संयुक्त परिवार व्यवस्था के कम होते प्रभाव को प्रमुख कारण बताते हुए परिवारों में संस्कारों एवं संवाद को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन की प्रभारी  राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी ने अपने आशीर्वचन में सभी को आर्थिक लेखे-जोखे के साथ-साथ कर्मों का भी ऑडिट करने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से समझाया कि प्रत्येक कर्म का अपना लेखा-जोखा होता है और मूल्यनिष्ठ जीवन ही स्थायी सफलता एवं सुख का आधार बनता है।

कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका  ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया  द्वारा कराए गए संगीतमय राजयोग मेडिटेशन से हुआ। उन्होंने आत्मा, मन, बुद्धि, संस्कार तथा परमात्मा का परिचय देते हुए सभी को गहन शांति का दिव्य अनुभव कराया।

आगामी रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सभी प्रतिभागियों को दिव्य राखी बाँधी गई। साथ ही, सभी ने “10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के अंतर्गत नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्प लिया।

कार्यक्रम ने यह सशक्त संदेश दिया कि वास्तविक समृद्धि केवल आर्थिक उपलब्धियों में नहीं, बल्कि आध्यात्मिक मूल्यों, आंतरिक संतोष और संतुलित जीवनशैली में निहित है। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए केवल एक ज्ञानवर्धक सत्र नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, सकारात्मक सोच और जीवन को नई दृष्टि से देखने का प्रेरणादायी अवसर बना। उन्होंने इसे मन और धन—दोनों के संतुलित एवं सफल प्रबंधन की दिशा में अत्यंत उपयोगी और जीवनोपयोगी पहल बताया।

Finance Professionals Explore the Mind – Money Management techniques at Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai. Ghatkopar Sub-Zone

Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai Ghatkopar Sub-Zone, organised “Mind Money Management”, a unique program for the finance fraternity, bringing together Advocates, Chartered Accountants, Tax consultants, Finance professionals and entrepreneurs to explore the importance of balancing professional success with inner peace and spiritual values.

The program commenced with a warm welcome of the delegates, followed by an engaging balloon-and-toothpick activity that conveyed a powerful message on balancing life’s pressures, embracing every moment despite challenges, and learning to let go of stress instead of carrying it throughout life.

The keynote session was delivered by Adv. Bharat RaichandaniManaging Partner of UBR Legal, senior advocate, arbitrator and renowned tax expert, on “Law, Litigation and Courts – A Perspective.” Drawing from over 25 years of legal experience before the Supreme Court and various High Courts across the country, he encouraged participants to appreciate different perspectives rather than to judge others, reminding them that while perfection is unattainable, everyone can strive to become a better version of themselves each day.

An inspiring interactive dialogue with Rajyogi Brahma Kumar Nikunj, Spiritual Mentor and renowned columnist with over 9,800 published columns, National Coordinator of Media and Public Relations Services of Brahma Kumaris, offered practical spiritual solutions to modern-day challenges. Emphasising the difference between needs and endless desires, he explained that true success lies not merely in creating wealth but in achieving contentment and peace of mind. Reflecting on the growing number of court cases, he observed that weakening family values and the decline of joint family systems have reduced opportunities for resolving conflicts within homes, highlighting the importance of nurturing stronger relationships and values in society.

Blessing the gathering, Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi JiIn-charge of Brahma Kumaris Ghatkopar Sub-Zone encouraged participants to maintain a karmic audit alongside their financial accounts. Through inspiring examples, she explained that every action creates an account and that a life guided by values, honesty and good karma ultimately leads to lasting success and happiness.

The programme concluded with a soulful Rajyoga meditation conducted by Senior Rajyoga Teacher Brahmakumari Vishnupriya, who introduced the audience to the soul, its faculties—mind, intellect and sanskars—and the Supreme Soul, enabling participants to experience deep peace and inner silence.

Upcoming Raksha Bandhan festival was celebrated by tying holy rakhis, symbolising the bond of love, trust and spiritual protection. The gathering also joined the nationwide “10 Crore Nasha Mukti Pledge Mega Campaign”, taking a pledge to support an addiction-free India and promote a healthy, value-based lifestyle.

The program concluded with the distribution of Godly prasad, blessing cards and a divine luncheon. Participants expressed that the session was not merely an enriching professional gathering but a deeply transformative experience, offering practical insights into managing both the mind and money with greater balance, clarity and purpose. They appreciated the unique blend of financial wisdom, legal perspectives and spiritual values, sharing that they were inspired to integrate inner peace, ethical living and conscious decision-making into their personal and professional lives. The event reaffirmed that true and lasting prosperity is achieved when financial success is complemented by spiritual wisdom, positive values and inner well-being.

Continue Reading

Brahma kumaris Ghatkopar