Uncategorized
“Welcome to Paradise” : Children’s Day Celebration at Brahmakumaris Yog Bhavan
“Welcome to Paradise” : ब्रह्माकुमारिज़ – मुंबई.घाटकोपर सबज़ोन. द्वारा बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
14 नवंबर 2021,रविवार, बाल दिवस (Children’s Day) निमित्त, ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई.घाटकोपर सबज़ोन ,द्वारा घाटकोपर स्थित ब्रह्माकुमारिस पीस पार्क में “Welcome to Paradise” थीम पर बच्चों के लिए बड़े उमंग उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को सारे पार्क का चक्कर लगाते, माँ प्रकृति से शिक्षा लेने पर अनोखा मेडिटेशन कराया गया एवं “Love” ,”Peace” ,”Happiness” ,”Powers” ,”Joy” ऐसे भिन्न – भिन्न अनुभूति कराने वाले स्टॉल बनाए थे जिनमें इन गुणों का अनुभव कराने हेतु activities कराई गई।
कार्यक्रम में उद्घाटन के लिए Commercial Pilot धवल पटेल, रेणुका पटेल एवं डॉ. कोटक (डेंटिस्ट) मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे । बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कैप्टन धवल ने जीवन में अनुशासन और मेहनत का महत्व समझाया।
आए हुए सभी बच्चों ने बहुत एंजॉय किया और सीखे हुए गुणों को जीवन में धारण करने की प्रतिज्ञा भी की और कई बच्चों ने व उनके माता-पिता ने राजयोग मेडिटेशन कोर्स के लिए रजिस्टर भी किया। आ. नलिनी दीदी जी के 80 वर्ष (लौकिक उम्र) के उपलक्ष्य में लॉन्च किये हुए “प्रोजेक्ट प्रतिबिंब” के तेहत इस कार्यक्रम का कुशल संचालन बी.के.हर्षा एवं बी.के.सरस्वती और साथियों के द्वारा किया गया ।
ब्रह्माकुमारिज़ – योग भवन मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन



