Brahmakumaris Ghatkopar
आंतरिक संतुलन और समग्र मानवता के कल्याण को प्रोत्साहित करने की प्रेरणादायक पहल के रूप में, ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन द्वारा “जीवन की बैलेंस शीट” नामक एक अनोखा सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से वित्त क्षेत्र के व्यवसायियों के लिए आयोजित किया गया था, जो भले ही संख्याओं और लाभ-हानि की गणना में दक्ष है, लेकिन जीवन के आंतरिक संतुलन की अनदेखी कर देते हैं और जीवन में तनाव से राहत और गहराई की तलाश में है।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
- राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी – ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन प्रभारी ने आत्मा को शरीर से भिन्न, शाश्वत और चेतन बिंदु के रूप में अवगत कराया और परमात्मा को पवित्रता और शांति का दिव्य स्रोत बताया, साथ ही उन्होंने कर्म सिद्धांत पर भी प्रकाश डाला। दीदी जी ने सभी वित्त विशेषज्ञों को माउंट आबू आने का निमंत्रण भी दिया।
- राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज – आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, लोकप्रिय स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक, ने जीवन की असली पूंजी—मूल्य, संबंध और उद्देश्य (ध्येय) —के बारे में विचार साझा किए, जो अक्सर दैनिक भागदौड़ में अनदेखे रह जाते हैं। उन्होंने जीवन और वित्तीय लेखांकन के बीच गहरे और प्रभावशाली तुलनात्मक दृष्टांत प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा…’यदि आप जीवन का उद्देश्य पाना चाहते हैं, तो केवल अपेक्षाएं और आकांक्षाएं नहीं, बल्कि सहभागिता जरूरी है।’ उन्होंने कर्मों के आंतरिक ऑडिट की ओर ध्यान दिलाया।
- ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया –ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन की उप-प्रभारी ने राजयोग मेडीटेशन द्वारा सभी को शांति, शक्ति की अनुभूति कराई। इस शांति से भरपूर सत्र में उपस्थित जनों ने गहरे आत्मिक शांति का अनुभव किया। साथ ही उन्होंने अहमदाबाद में हुई दुखद विमान दुर्घटना के पीड़ितों, उनके परिजनों, घायलों और मदद करने वालों के लिए मौन प्रार्थनाएं और दिव्य शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।
सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को यह प्रेरणा दी गई कि वे नियमित ध्यान, आत्मचिंतन और आत्म-जागरूकता के अभ्यास द्वारा अपनी आत्मिक संपदा में निवेश करें। यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के लिए अत्यंत सार्थक और समयानुकूल सिद्ध हुआ। आध्यात्मिकता और वित्तीय विवेक का यह अनूठा संगम सभी को गहरे स्तर पर छू गया। उपस्थित जनों ने इसे अपने जीवन में बहुत आवश्यक बताते हुए, स्पष्टता, शांति और उद्देश्य की नई अनुभूति के रूप में इस कार्यक्रम की सराहना की |
‘Credit Inner Peace, Debit Stress’: Finance Experts Reflect at the Balance Sheet of Life’ – A Program organized by Brahma Kumaris Yog Bhavan. Mumbai, Ghatkopar Subzone
In an inspiring step towards promoting inner balance and holistic well-being, Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Sub Zone, hosted a unique and transformative session titled “Balance Sheet of Life” that was specially curated for members of the finance fraternity — professionals who excel at balancing financial statements, yet often overlook the importance of inner balance.
The session brought together finance professionals from across Mumbai seeking relief from professional stress and deeper meaning in life.
The event featured enlightening talks and guided experiences –
- Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji – Incharge of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone. She introduced the audience to the soul as an eternal, conscious point of light distinct from the body, and the Supreme Soul (God) as the divine source of purity and peace, also about the Law of Karma, where every action creates a corresponding return, emphasizing personal responsibility and spiritual growth. She invited all the finance professionals to Mt. Abu
- Rajyogi Brahma Kumar Nikunj – Spiritual mentor, Popular columnist and National Coordinator of Media Wing of Brahma Kumaris highlighted how life’s real assets—values, relationships, and purpose—are often left unaccounted for in the rush of daily routine. Drawing powerful analogies between personal growth and financial accounting, he spoke about the tangible and intangible assets of life. He pointed out that while we meticulously account for material gains, we often ignore the invisible losses in our emotional and spiritual well-being. “The reality of life,” he said, “is that you may already be at a loss—and it’s time to stop merely aspiring and start sharing, if you truly wish to find the purpose of life.” He urged the audience to reflect on the final balance sheet of life—weighing positives and negatives—not just in actions, but in intentions. Highlighting the Law of Karma, he invited everyone to ponder deeply, likening it to an internal audit overseen by a metaphorical ‘Chitragupt’, the divine accountant of deeds.
- A powerful and calming guided Rajyog meditation was conducted by Brahmakumari Vishnupriya – Addl. Incharge of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone,helping participants experience a state of deep inner peace and clarity. She also guided the audience to send out silent prayers and vibrations of peace, love and divine remembrance to those affected by the tragic plane crash in Ahmedabad – to those who lost their lives , their grieving families , the injured and to those who are giving help and support.
The session encouraged attendees to invest in their spiritual wealth through daily meditation, self-awareness practices, and consistent inner reflection. The theme “Introspect, Recharge & Rejuvenate to bounce back stronger” reverberated throughout the program.
The program received heartfelt appreciation for its profound relevance and timely message, seamlessly blending financial wisdom with spiritual insight. Attendees deeply resonated with the unique approach, calling it a much-needed pause that offered clarity, calm, and a renewed sense of purpose in Life.
Brahmakumaris Ghatkopar
Women’s Day Program Honouring Inner Strength
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई – घाटकोपर सबज़ोन द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ पीस पार्क में “नारी सम्मान – पहचान आत्मबल की” विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आध्यात्मिकता तथा आंतरिक सशक्तिकरण का संदेश आत्मसात किया।
कार्यक्रम में स्वागत सत्र के पश्चात “आत्मा के सात गुणों” पर आधारित एक रोचक गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से सभी ने शांति, प्रेम, सुख और शक्ति के सकारात्मक स्पंदनों को विश्व भर में फैलाने का अनुभव किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए महिलाओं को निर्भीक, सम्मानपूर्ण और आत्मबल से भरपूर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आत्मा, उसकी शक्तियों तथा परमपिता परमात्मा के बारे में सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाया। साथ ही उन्होंने राजयोग ध्यान का अभ्यास कराते हुए विश्व के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के लिए शांति के शक्तिशाली संकल्प भेजे।
कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिभागियों ने कविता, गीत और नृत्य के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति की। अनेक बहनों ने इस आध्यात्मिक संगम से प्राप्त अपने प्रेरणादायी अनुभव भी साझा किए। विभिन्न महिला संगठनों से कई विशिष्ट महिला अतिथियों ने भी अपने समूहों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन में AI-AR टेक्नोलॉजी से बनी फिल्म “जननी – द स्टोरी शी रोट” का विशेष प्रदर्शन भी किया गया। इस फिल्म ने महिलाओं की मौन शक्ति, त्याग और सृजनशीलता को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों के हृदय को स्पर्श किया और उन्हें मातृत्व तथा नारीत्व की दिव्य भूमिका का सम्मान करने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी ने भी महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जब एक नारी अपनी वास्तविक आध्यात्मिक पहचान – आत्मा – को पहचानती है, तब उसके भीतर साहस, करुणा और ज्ञान की शक्तियाँ स्वतः जागृत हो जाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आध्यात्मिक रूप से जागरूक नारी पूरे परिवार और समाज के लिए शक्ति और सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनती है।
मरांथा अनाथालय की बालिकाओं की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। उनके उत्साहपूर्ण सहभाग ने यह संदेश दिया कि हर बालिका के भीतर साहस, आत्मविश्वास और गरिमा के साथ आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं छिपी होती हैं।
कार्यक्रमों का समापन ईश्वरीय प्रसाद और उपहार वितरण के साथ हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों के भीतर आत्मसम्मान, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक सशक्तिकरण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
Brahma Kumaris YOG Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone Organize Inspiring Women’s Day Program Honouring Inner Strength
On the occasion of International Women’s Day, an inspiring program titled “नारी सम्मान – पहचान आत्मबल की” (Honouring Women: Recognizing Inner Strength) was organized by Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone at Brahma Kumaris Peace Park. Many women enthusiastically participated in the event and imbibed the message of spirituality and inner empowerment.
The program began with a warm welcome to the gathering, followed by an engaging activity based on the “Seven Qualities of the Soul” Participants took part with great enthusiasm, and through this activity everyone experienced spreading positive vibrations of peace, love, happiness, and power across the world.
On this occasion, Senior Rajyoga Teacher BK Vishnupriya delivered an inspiring talk encouraging women to live a fearless, dignified, and empowered life filled with inner strength. She also explained in a simple and impactful way about the soul, its powers, and the Supreme Father – the Supreme Soul. Through a guided Rajyoga meditation session, she sent powerful vibrations of peace to regions of the world affected by war.
During the program, several participants expressed their creativity and emotions through poetry, songs, and dance performances. Many sisters also shared their beautiful and empowering experiences gained through this spiritual gathering. Several Distinguished Female guests from various Women’s organizations participated with their groups for the function.
A special screening of theAI-AR Technology powered film “Janani – The Story She Wrote” was also held at Brahma Kumaris Yog Bhavan. The film beautifully highlighted the silent strength, sacrifices, and creative power of women, touching the hearts of the audience and inspiring them to value the divine role of motherhood and womanhood.
On this occasion, Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji – Incharge of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone, shared motivational thoughts on women’s empowerment. She reminded everyone that when a woman recognizes her true spiritual identity as a soul, she naturally awakens her inner powers of courage, compassion, and wisdom. She also emphasized that a spiritually awakened woman becomes a source of strength and positive transformation for the entire family and society.
The program was further enriched by the special presence of girls from Maranatha Orphanage, who had come especially to participate in the celebration. Their enthusiastic participation reminded everyone that every girl carries within her the potential to rise with courage, dignity, and self-belief.
Both programs concluded with the distribution of Godly prasad and gifts.
The events strengthened the feelings of self-respect, inner power, and spiritual empowerment among all the women present.
Brahmakumaris Ghatkopar
“Janani – The Story She Wrote” — AI-Augmented Animation Film Premieres In Mumbai
जननी – द स्टोरी शी रोट, एक एनिमेशन फिल्म जिसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) -ऑगमेंटेड टेक्नोलॉजी से बनाया गया है, इसका प्रीमियर सबसे पहले मुंबई के ZP ऑडिटोरियम में हुआ ।
यह फिल्म एनीमेशन आधारित कथा-वाचन को चयनित AI (Artificial Intelligence) – सहायित दृश्य एवं रचनात्मक प्रक्रियाओं के साथ सुंदर रूप से पिरोती है। जननी – द स्टोरी शी रोट मातृत्व की शक्ति, आंतरिक दृढ़ता, निःस्वार्थ सेवा और सजग जीवन जैसे विषयों को संवेदनशीलता और गहराई के साथ प्रस्तुत करती है।
फ़िल्म के प्रदर्शन पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ हृदयस्पर्शी रहीं। अनेक दर्शकों ने फिल्म को “भावनात्मक रूप से ऊँचाई देने वाली” और “आत्मा को छू जाने वाली” बताया।
एक दर्शक ने साझा किया, “एनीमेशन अत्यंत कोमल और भावपूर्ण था, और AI का उपयोग सहायक लगा, हावी नहीं।”
वहीं एक अन्य दर्शक ने कहा, “फ़िल्म समाप्त होने के बाद भी जननी भीतर तक बनी रही — यह केवल पर्दे तक सीमित अनुभव नहीं था।”
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन की प्रभारी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी तथा राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज — आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, लोकप्रिय स्तंभकार एवं ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया और जनसंपर्क सेवाओं के राष्ट्रीय समन्वयक — ने फ़िल्म के भाव और उद्देश्य की सराहना करते हुए अपने शुभाशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने ऐसे रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित किया जो आंतरिक जागृति और सकारात्मक परिवर्तन को प्रेरित करते हैं।
Janani – The Story She Wrote, an animation film enhanced with AI (Artificial Intelligence) -augmented technology, was first premiered at ZP Auditorium In Mumbai .
The film weaves together animation storytelling with selective AI-assisted visual and creative processes. Janani – The Story She Wrote explores themes of nurturing strength, inner resilience, selfless service, and conscious living, presented with sensitivity and depth.
Audience responses to the premiere were warm, candid, and deeply appreciative. Several viewers described the film as “emotionally uplifting” and “soul-touching.
Another audience member remarked, “Janani stayed with me even after the screening; it touched something deeper within, beyond the screen.”
Extending their good wishes and blessings, Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji – Incharge of Brahmakumaris Ghatkopar Subzone and Rajyogi Brahmakumar Nikunj– Spiritual Mentor, Popular Columnist and National Coordinator of Media And Public Relations Services of Brahmakumaris, appreciated the film’s intent, encouraging such meaningful creative expressions that inspire inner awakening and positive change.
Janani – The Story She Wrote is a presentation by The Voyagers Studios , in association with Whizkid Films, and is created in deep reverence and loving remembrance of Rajyogini Brahmakumari Dr. Nalini Didi Ji, whose life and values continue to inspire the spirit of the film.
Following its successful first screening, Janani – The Story She Wrote is expected to be presented on other spiritual, cultural, and creative platforms in the coming months.
Janani Movie Public Opinion & Audience review video
Brahmakumaris Ghatkopar
Ghatkopar Subzone Supports Visually Impaired Brothers & Sisters with Ration Kits
आध्यात्मिक प्रेम और सेवा का दिव्य उपहार: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई. घाटकोपर सबज़ोन द्वारा नेत्रहीन भाई बहनों को राशन किट वितरण
ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन ने एक अद्वितीय समाज सेवा पहल के तहत नेशनल फेडरेशन फॉर ब्लाइंड एसोसिएशन के नेत्रहीन भाई बहनों के लिए राशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह प्रेरणादायक कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ पीस पार्क, घाटकोपर में आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया और इस नेक कार्य से लाभान्वित हुए।
यह सेवा कार्य आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी के द्वारा दिए गए आध्यात्मिक दृष्टिकोण और समर्पण से प्रेरित था। इस आयोजन का नेतृत्व राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदी जी – इंचार्ज, ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन, राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज – आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, प्रसिद्ध स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया जी ने किया।
राशन किट वितरण कार्यक्रम में नेत्रहीन भाई बहनों को आवश्यक खाद्य सामग्री और घरेलू वस्तुएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मानसिक शांति और आंतरिक शक्ति को बढाने अर्थ योगा सत्र, मूल्य आधारित खेल, और मेडिटेशन सत्र (बी.के. विष्णुप्रिया द्वारा) रखे गए थे |
अपने उद्बोधन में शकु दीदी जी ने आत्मबल और आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया, और कहा — “सच्ची शक्ति इस बात में नहीं है कि हमारे पास क्या है, बल्कि इसमें है कि आत्मा अपनी चुनौतियों से ऊपर उठकर कैसे आत्मविश्वास बनाए रखती है। जब हम सच्चे हृदय से सेवा करते हैं, तो ईश्वर की दिव्य आशीर्वाद से शांति और आनंद हमारे जीवन में स्वतः आ जाते हैं।”
लाभार्थियों ने इस भव्य सेवा को लेकर आभार व्यक्त किया, और कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था ने हमेशा उनकी ज़िंदगी में प्रकाश और उम्मीद का संचार किया है। कई लाभार्थियों ने कहा कि यह सेवा न केवल भौतिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें सशक्त बना रही है।
कार्यक्रम का समापन ब्रह्मा भोजन के साथ हुआ | यह आयोजन “सेवांजली प्रोजेक्ट” का हिस्सा था, जो ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन की समाज सेवा और आत्मिक उत्थान के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
A Gesture of Love and Service: Brahma Kumaris Yog Bhavan. Mumbai, Ghatkopar Subzone Supports Visually Impaired Brothers and Sisters with Ration Kits
In a heartwarming display of community service, Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone organized a Ration kit distribution program for visually impaired Brothers and Sisters from the National Federation for Blind Association at Brahma Kumaris Peace Park, Ghatkopar. The event witnessed overwhelming participation, with over 200 individuals benefiting from this noble endeavour.
Inspired by the vision of our most Beloved, Respected Rajyogini Brahmakumari Dr. Nalini Didi Ji, the event was conceptualized and led by Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji – Incharge of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone, Rajyogi Brahmakumar Nikunj – Spiritual Mentor, Popular Columnist and National Coordinator of Media Wing of Brahma Kumaris and Senior Rajyoga Teacher Brahmakumari Vishnupriya.
The event began with a series of enriching activities, including a Yoga Session, Value based Games, and a Meditation session (conducted by BK Vishnupriya), all designed to foster holistic well-being and inner peace.
The distribution of Ration Kits was the main highlight of the event, providing essential food and household items to visually impaired individuals. In her address,Shaku Didi Ji shared words of wisdom, emphasizing the importance of inner strength and self-reliance. She reminded the audience that , “True strength is not measured by what we have, but by the resilience of the Soul that rises above all physical challenges. When we serve with a pure heart, the divine blessings of peace and joy naturally follow.” She encouraged the participants to cultivate a positive mindset, regardless of external circumstances.
The beneficiaries expressed their heartfelt gratitude for the support they received and shared that this gesture from the Brahma Kumaris has filled their hearts with joy and hope. They reiterated how Brahma Kumaris have always been a source of light for them, and such support has brought even more warmth in their lives.
The program concluded with a Brahma Bhojan (Divine Lunch). This initiative was part of Brahma Kumaris Yog Bhavan’s “Sevanjali Project” – a commitment to selfless service and community welfare and reflecting its unwavering dedication to spreading joy, love, and support.
-
Brahmakumaris Ghatkopar8 months agoRakshabandhan 2025 Services
-
Brahmakumaris Ghatkopar9 months agoNikunj Joins Ashna Kalra for a Thoughtful Episode on The Therapy Diariez Podcast
-
Brahmakumaris Ghatkopar10 months agoCelebrate World Environment Day with Spiritual Grace and a Unique Tribute to Mother Earth
-
Brahmakumaris Ghatkopar8 months ago‘The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI)’ Event in Mumbai
-
Brahmakumaris Ghatkopar10 months agoNikunj Shares Spiritual Wisdom on GuniGuru – The Personal & Life Skill Development Coaching Platform
-
Brahmakumaris Ghatkopar8 months agoTransformative Insights on Youth, Mental Health, and Parenting
-
Brahmakumaris Ghatkopar7 months agoSpiritual Wisdom Meets Daily Relevance at Brahma Kumaris Paryushan Sessions
-
Brahmakumaris Ghatkopar9 months agoDay with “Rejuvenating Medical Minds


















