Connect with us

Brahmakumaris Ghatkopar

PYARA SINDHI” – Prabhu Ji Akh Ja Noor Sindhi,

Published

on

प्यारा सिंधी” – प्रभु जी अख जा नूर सिंधीब्रह्माकुमारीज योग भवनमुंबईघाटकोपर सबजोन द्वारा सिंधी समारोह का आयोजन

सिंधी संस्कृति का उत्सव मनाते हुए, ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबजोन ने प्यारा सिंधी” – प्रभु जी अख जा नूर सिंधी, एक आनंदमयी संध्या का आयोजन किया जिसमें गीत, संगीत, नृत्य, स्वादिष्ट भोजन और महान प्रेरणाएं शामिल रही । इस कार्यक्रम में लगभग 200 सिंधी भाई – बहनों  ने भाग लिया |

इस कार्यक्रम का संचालन खुशी बुधवानी – दूरदर्शन के सिंधुधारा शो की एंकर, ग्राफिक डिजाइनर और सोशल मीडिया मैनेजर ने किया |

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदी जी – ब्रह्माकुमारीज घाटकोपर सबजोन की अतिरिक्त निर्देशिका ने अपने स्वागत भाषण में सभी को प्रभु के घर सो अपने घर में स्वागत किया, जीवन के मूल्य को पहचान कर, सतकर्म और श्रेष्ठ विचारों से अपना जीवन जीने  की  प्रेरणाएं दी | उन्होंने सभी को राजयोग का प्रशिक्षण लेने की सलाह भी दी |

इसके पश्चात् एक प्रेरणादायक प्रश्न और उत्तर सत्र आयोजित किया गया जिसमें राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज – आध्यात्मिक प्रेरक वक्तालोकप्रिय स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज के मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक ने भाग लिया। इस सत्र द्वारा दर्शकों को सुखमय जीवन जीने के नुस्के मिले, व्यवसायियों को बिज़नस टिप्स, युवा बच्चों के अभिभावकों को  पेरेंटिंग टिप्स प्राप्त हुए |

राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी  ब्रह्माकुमारीज घाटकोपर सबजोन की निर्देशिका  ने अपने मुख्य भाषण में सभी को अपने जीवन में मीठी बोली, मीठा व्यवहार करने और सभी में मीठास फ़ैलाने का प्रोत्साहन दिया | विशेष ‘फादर्स डे’ के उपलक्ष्य में उन्होंने सभी को, हम सभी आत्माओं के पिता परमपिता परमात्मा का परिचय दिया |

कार्यक्रम में नृत्य, भजन गायन और सर्व के कल्याण अर्थ प्रभु को “अरदास” की गयी | भगत प्रमोद सोनी जी द्वारा सिन्धी भगत पाठ चला |  नन्हे बाल कलाकारों द्वारा सुख – शांति – प्रेम – आनंद आदि सर्व गुणों से संपन्न जीवन कैसे जिया जाये इसके विषय में सुंदर सीख दी गयी |

ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया – वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ने सभी को मूविंग मैडिटेशन में शांति का अनुभव कराया |

सभी आमंत्रित मेहमानों को ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू आने का निमंत्रण दिया गया।

कार्यक्रम का समापन ब्रह्मा भोजन  के साथ हुआ जिसमें सिंधी व्यंजन परोसे गए और सभी को दिव्य ईश्वरीय उपहार दिए गए।

प्रतिभागियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया, उन्हें प्राप्त आतिथ्य से वे बहुत प्रभावित हुए और वे अपने साथ ज्ञान के बहुमूल्य मोती और अविस्मरणीय यादें लेकर गए ।

PYARA SINDHI” – Prabhu Ji Akh Ja Noor Sindhi,  Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone organize a Joyous Evening for Sindhis

Continuing to celebrate Sindhi Culture, Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone organized “PYARA SINDHI” – Prabhu Ji Akh Ja Noor Sindhi,  a Joyful evening for the Sindhis that included Songs, Music, Dance, with Good Food and Great Inspirations. About 200 Sindhis participated in a fun-filled evening.

The event was hosted by Khushi Budhwani – Anchor of Doordarshan’s Sindhudhara Show, A Graphic Designer and Social Media Manager, who kept the audiences engaged throughout the program.

Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji – Addl. Director of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone in her welcome note, greeted all in God’s home, and each one’s own home. She emphasized on understanding the true value of Life, and how to live a meaningful life through good deeds and elevated thoughts. She encouraged everyone to undertake Rajyoga Meditation course for a wholesome living.

This was followed by An Inspirational Question & Answer Session with Rajyogi Brahmakumar Nikunj – Spiritual Mentor, Popular Columnist and National Coordinator of Media Wing of Brahma Kumaris. The session comprised of getting solutions to some of the everyday problems in routine Life, Businessmen / working professionals got few business tips, Parents of teenagers got Parenting tips, to name some.

Rajyogini Brahmakumari Dr. Nalini Didi Ji –Director of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone in her keynote speech encouraged all to speak sweetly, behave kindly, and spread sweetness in everyone’s lives. On the occasion of Father’s Day, she introduced all to the Supreme Father – the Father of all Souls.

The Program included Dances, Bhajan recitation and “Ardas” for the wellbeing of all. Bhagat Pramod Soni Ji performed the Sindhi Bhagat with full zeal and devotion. Young child artists in the form of a dance skit portrayed an impactful lesson on how to get peace, happiness, prosperity in our Lives.

Brahmakumari Vishnupriya – Senior Rajyoga Teacher conducted moving musical meditation, in which all experienced deep peace.

The participants were invited to visit Brahma Kumaris Headquarters at Mount Abu.

The program concluded with Brahma Bhojan having Sindhi delicacies and by giving divine Godly gifts to all.

The Participants enjoyed the program thoroughly, loved the warmth and hospitality received and took along with them valuable pearls of wisdom and unforgettable memories.

 

Brahmakumaris Ghatkopar

Women’s Day Program Honouring Inner Strength

Published

on

By

ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई – घाटकोपर सबज़ोन द्वारा महिला दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रम “नारी सम्मान – पहचान आत्मबल की” का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई – घाटकोपर सबज़ोन द्वारा ब्रह्माकुमारीज़ पीस पार्क में “नारी सम्मान – पहचान आत्मबल की” विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आध्यात्मिकता तथा आंतरिक सशक्तिकरण का संदेश आत्मसात किया।

कार्यक्रम में स्वागत सत्र के पश्चात “आत्मा के सात गुणों” पर आधारित एक रोचक गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस गतिविधि के माध्यम से सभी ने शांति, प्रेम, सुख और शक्ति के सकारात्मक स्पंदनों को विश्व भर में फैलाने का अनुभव किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया  ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए महिलाओं को निर्भीक, सम्मानपूर्ण और आत्मबल से भरपूर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आत्मा, उसकी शक्तियों तथा परमपिता परमात्मा के बारे में सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाया। साथ ही उन्होंने राजयोग ध्यान का अभ्यास कराते हुए विश्व के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों के लिए शांति के शक्तिशाली संकल्प भेजे।

कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिभागियों ने कविता, गीत और नृत्य के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और भावनाओं की सुंदर अभिव्यक्ति की। अनेक बहनों ने इस आध्यात्मिक संगम से प्राप्त अपने प्रेरणादायी अनुभव भी साझा किए। विभिन्न महिला संगठनों से कई विशिष्ट महिला अतिथियों ने भी अपने समूहों के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।

महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन में AI-AR टेक्नोलॉजी  से बनी फिल्म “जननी – द स्टोरी शी रोट” का विशेष प्रदर्शन भी किया गया। इस फिल्म ने महिलाओं की मौन शक्ति, त्याग और सृजनशीलता को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों के हृदय को स्पर्श किया और उन्हें मातृत्व तथा नारीत्व की दिव्य भूमिका का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी ने भी महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जब एक नारी अपनी वास्तविक आध्यात्मिक पहचान – आत्मा – को पहचानती है, तब उसके भीतर साहस, करुणा और ज्ञान की शक्तियाँ स्वतः जागृत हो जाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आध्यात्मिक रूप से जागरूक नारी पूरे परिवार और समाज के लिए शक्ति और सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनती है।

मरांथा अनाथालय की बालिकाओं की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया। उनके उत्साहपूर्ण सहभाग ने यह संदेश दिया कि हर बालिका के भीतर साहस, आत्मविश्वास और गरिमा के साथ आगे बढ़ने की असीम संभावनाएं छिपी होती हैं।

कार्यक्रमों का समापन ईश्वरीय प्रसाद और उपहार वितरण के साथ हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी बहनों के भीतर आत्मसम्मान, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक सशक्तिकरण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

Brahma Kumaris YOG Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone Organize Inspiring Women’s Day Program Honouring Inner Strength

On the occasion of International Women’s Day, an inspiring program titled “नारी सम्मान – पहचान आत्मबल की” (Honouring Women: Recognizing Inner Strength) was organized by Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone at Brahma Kumaris Peace Park.  Many women enthusiastically participated in the event and imbibed the message of spirituality and inner empowerment.

The program began with a warm welcome to the gathering, followed by an engaging activity based on the “Seven Qualities of the Soul” Participants took part with great enthusiasm, and through this activity everyone experienced spreading positive vibrations of peace, love, happiness, and power across the world.

On this occasion, Senior Rajyoga Teacher BK Vishnupriya delivered an inspiring talk encouraging women to live a fearless, dignified, and empowered life filled with inner strength. She also explained in a simple and impactful way about the soul, its powers, and the Supreme Father – the Supreme Soul. Through a guided Rajyoga meditation session, she sent powerful vibrations of peace to regions of the world affected by war.

During the program, several participants expressed their creativity and emotions through poetry, songs, and dance performances. Many sisters also shared their beautiful and empowering experiences gained through this spiritual gathering. Several Distinguished Female guests from various Women’s organizations participated with their groups for the function. 

A special screening of theAI-AR Technology powered film “Janani – The Story She Wrote” was also held at Brahma Kumaris Yog Bhavan. The film beautifully highlighted the silent strength, sacrifices, and creative power of women, touching the hearts of the audience and inspiring them to value the divine role of motherhood and womanhood.

On this occasion, Rajyogini Brahmakumari  Shaku Didi Ji – Incharge of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzoneshared motivational thoughts on women’s empowerment. She reminded everyone that when a woman recognizes her true spiritual identity as a soul, she naturally awakens her inner powers of courage, compassion, and wisdom. She also emphasized that a spiritually awakened woman becomes a source of strength and positive transformation for the entire family and society.

The program was further enriched by the special presence of girls from Maranatha Orphanage, who had come especially to participate in the celebration. Their enthusiastic participation reminded everyone that every girl carries within her the potential to rise with courage, dignity, and self-belief.

Both programs concluded with the distribution of Godly prasad and gifts. 

The events strengthened the feelings of self-respect, inner power, and spiritual empowerment among all the women present.

Continue Reading

Brahmakumaris Ghatkopar

“Janani – The Story She Wrote” — AI-Augmented Animation Film Premieres In Mumbai

Published

on

By

जननी – द स्टोरी शी रोट” — AI-ऑगमेंटेड एनिमेशन फिल्म का मुंबई में प्रीमियर हुआ 

जननी – द स्टोरी शी रोट, एक एनिमेशन फिल्म जिसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) -ऑगमेंटेड टेक्नोलॉजी से बनाया गया है, इसका प्रीमियर सबसे पहले मुंबई के ZP ऑडिटोरियम में हुआ । 

यह फिल्म एनीमेशन आधारित कथा-वाचन को चयनित AI (Artificial Intelligence) – सहायित दृश्य एवं रचनात्मक प्रक्रियाओं के साथ सुंदर रूप से पिरोती है। जननी – द स्टोरी शी रोट मातृत्व की शक्तिआंतरिक दृढ़तानिःस्वार्थ सेवा और सजग जीवन जैसे विषयों को संवेदनशीलता और गहराई के साथ प्रस्तुत करती है।

फ़िल्म के प्रदर्शन पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ  हृदयस्पर्शी रहीं। अनेक दर्शकों ने फिल्म को भावनात्मक रूप से ऊँचाई देने वाली” और आत्मा को छू जाने वाली” बताया।
एक दर्शक ने साझा कियाएनीमेशन अत्यंत कोमल और भावपूर्ण थाऔर AI का उपयोग सहायक लगाहावी नहीं।”
वहीं एक अन्य दर्शक ने कहाफ़िल्म समाप्त होने के बाद भी जननी भीतर तक बनी रही — यह केवल पर्दे तक सीमित अनुभव नहीं था।”

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन की प्रभारीराजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी तथा राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज  आध्यात्मिक प्रेरक वक्तालोकप्रिय स्तंभकार एवं ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया  और जनसंपर्क सेवाओं के राष्ट्रीय समन्वयक — ने फ़िल्म के भाव और उद्देश्य की सराहना करते हुए अपने शुभाशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने ऐसे रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित किया जो आंतरिक जागृति और सकारात्मक परिवर्तन को प्रेरित करते हैं।

जननी – द स्टोरी शी रोट  द वॉयजर्स स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुतव्हिज़किड फ़िल्म्स के सहयोग से निर्मित हैतथा यह फ़िल्म आदरणीय राजयोगिनी ब्रहमाकुमारी नलिनी दीदी जी की पुण्य स्मृति को समर्पित है — जिनका जीवन और मूल्य इस रचना की आत्मा को निरंतर प्रेरणा देते हैं।
 
“Janani – The Story She Wrote” — AI-Augmented Animation Film Premieres In Mumbai

Janani – The Story She Wrote, an animation film enhanced with AI (Artificial Intelligence) -augmented technology, was first premiered at ZP Auditorium In Mumbai . 

The film weaves together animation storytelling with selective AI-assisted visual and creative processes. Janani – The Story She Wrote explores themes of nurturing strength, inner resilience, selfless service, and conscious living, presented with sensitivity and depth.

Audience responses to the premiere were warm, candid, and deeply appreciative. Several viewers described the film as “emotionally uplifting” and “soul-touching.” One attendee shared, “The animation was gentle and soulful, and the use of AI felt supportive rather than overpowering.”
Another audience member remarked, “Janani stayed with me even after the screening; it touched something deeper within, beyond the screen.”

Extending their good wishes and blessings, Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji  Incharge of Brahmakumaris Ghatkopar Subzone and Rajyogi Brahmakumar Nikunj– Spiritual Mentor, Popular Columnist and National Coordinator of Media And  Public Relations Services of Brahmakumaris, appreciated the film’s intent, encouraging such meaningful creative expressions that inspire inner awakening and positive change.

Janani – The Story She Wrote is a presentation by The Voyagers Studios , in association with Whizkid Films, and is created in deep reverence and loving remembrance of Rajyogini Brahmakumari Dr. Nalini Didi Ji, whose life and values continue to inspire the spirit of the film.

Following its successful first screening, Janani – The Story She Wrote is expected to be presented on other spiritual, cultural, and creative platforms in the coming months.

Janani Movie Public Opinion & Audience review video

Continue Reading

Brahmakumaris Ghatkopar

Ghatkopar Subzone Supports Visually Impaired Brothers & Sisters with Ration Kits

Published

on

By

आध्यात्मिक प्रेम और सेवा का दिव्य उपहार: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई. घाटकोपर सबज़ोन द्वारा नेत्रहीन भाई बहनों को राशन किट वितरण
ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन ने एक अद्वितीय समाज सेवा पहल के तहत नेशनल फेडरेशन फॉर ब्लाइंड एसोसिएशन के नेत्रहीन भाई बहनों के लिए राशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह प्रेरणादायक कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ पीस पार्क, घाटकोपर में आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया और इस नेक कार्य से लाभान्वित हुए।

यह सेवा कार्य आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी के द्वारा दिए गए आध्यात्मिक दृष्टिकोण और समर्पण से प्रेरित था। इस आयोजन का नेतृत्व राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदी जी – इंचार्ज, ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन, राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज – आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, प्रसिद्ध स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया जी ने किया।

राशन किट वितरण कार्यक्रम में नेत्रहीन भाई बहनों को आवश्यक खाद्य सामग्री और घरेलू वस्तुएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मानसिक शांति और आंतरिक शक्ति को बढाने अर्थ योगा सत्र, मूल्य आधारित खेल, और मेडिटेशन सत्र (बी.के. विष्णुप्रिया द्वारा) रखे गए थे |
अपने उद्बोधन में शकु दीदी जी ने आत्मबल और आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया, और कहा — “सच्ची शक्ति इस बात में नहीं है कि हमारे पास क्या है, बल्कि इसमें है कि आत्मा अपनी चुनौतियों से ऊपर उठकर कैसे आत्मविश्वास बनाए रखती है। जब हम सच्चे हृदय से सेवा करते हैं, तो ईश्वर की दिव्य आशीर्वाद से शांति और आनंद हमारे जीवन में स्वतः आ जाते हैं।”

लाभार्थियों ने इस भव्य सेवा को लेकर आभार व्यक्त किया, और कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था ने हमेशा उनकी ज़िंदगी में प्रकाश और उम्मीद का संचार किया है। कई लाभार्थियों ने कहा कि यह सेवा न केवल भौतिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें सशक्त बना रही है।

कार्यक्रम का समापन ब्रह्मा भोजन के साथ हुआ | यह आयोजन “सेवांजली प्रोजेक्ट” का हिस्सा था, जो ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन की समाज सेवा और आत्मिक उत्थान के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

A Gesture of Love and Service: Brahma Kumaris Yog Bhavan. Mumbai, Ghatkopar Subzone Supports Visually Impaired Brothers and Sisters with Ration Kits
In a heartwarming display of community service, Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone organized a Ration kit distribution program for visually impaired Brothers and Sisters from the National Federation for Blind Association at Brahma Kumaris Peace Park, Ghatkopar. The event witnessed overwhelming participation, with over 200 individuals benefiting from this noble endeavour.

Inspired by the vision of our most Beloved, Respected Rajyogini Brahmakumari Dr. Nalini Didi Ji, the event was conceptualized and led by Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji – Incharge of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone, Rajyogi Brahmakumar Nikunj – Spiritual Mentor, Popular Columnist and National Coordinator of Media Wing of Brahma Kumaris and Senior Rajyoga Teacher Brahmakumari Vishnupriya.

The event began with a series of enriching activities, including a Yoga Session, Value based Games, and a Meditation session (conducted by BK Vishnupriya), all designed to foster holistic well-being and inner peace.

The distribution of Ration Kits was the main highlight of the event, providing essential food and household items to visually impaired individuals. In her address,Shaku Didi Ji shared words of wisdom, emphasizing the importance of inner strength and self-reliance. She reminded the audience that , “True strength is not measured by what we have, but by the resilience of the Soul that rises above all physical challenges. When we serve with a pure heart, the divine blessings of peace and joy naturally follow.” She encouraged the participants to cultivate a positive mindset, regardless of external circumstances.

The beneficiaries expressed their heartfelt gratitude for the support they received and shared that this gesture from the Brahma Kumaris has filled their hearts with joy and hope. They reiterated how Brahma Kumaris have always been a source of light for them, and such support has brought even more warmth in their lives.

The program concluded with a Brahma Bhojan (Divine Lunch). This initiative was part of Brahma Kumaris Yog Bhavan’s “Sevanjali Project” – a commitment to selfless service and community welfare and reflecting its unwavering dedication to spreading joy, love, and support.

Continue Reading

Brahma kumaris Ghatkopar