Brahmakumaris Ghatkopar
“प्यारा सिंधी” – तवनजी ख़ुशियां जी चाबी- सिंधी समारोह का आयोजन -“PYARA SINDHI” – Tawanji Khushiyan Ji Chaabi -a Gala for Sindhis
“प्यारा सिंधी” – तवनजी ख़ुशियां जी चाबी, ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन ने सिंधी समारोह का आयोजन किया
विश्व सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर और सिंधी समुदाय के उमंग – उत्साह का जश्न मनाने, ‘ खुशियाँ’ मनाने, ब्रह्माकुमारीज योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन ने “प्यारा सिंधी” – तवनजी खुशियां जी चाबी, का आयोजन किया, जिसमे गीत, संगीत, नृत्य, अच्छे भोजन और महान प्रेरणाएँ शामिल रही । मौज-मस्ती भरी शाम में करीब 200 सिंधियों ने हिस्सा लिया।
बहुमुखी कलाकार और दूरदर्शन के सिंधी शो – सिंधु धारा की वरिष्ठ एंकर, चंदा विरानी जी ने कार्यक्रम की एंकरिंग की और दर्शकों को अपने उत्साह से बांधे रखा।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदी जी – अतिरिक्त निर्देशिका, ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन ने अपने स्वागत भाषण में जीवन में खुश रहने की आवश्यकता पर जोर दिया और खुशी पाने का सबसे आसान तरीका मैडिटेशन और आध्यात्मिकता को बताया |
राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज – आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता , लोकप्रिय स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज के मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक ने कहा कि जीवन में खुशी बहुत अमूल्य है, और नाम – शान की सभी सांसारिक इच्छाओं से ऊपर है। उन्होंने खुशमिजाज़, मौज-मस्ती करने वाले और उदार दिलवाले सिंधी लोगों की प्रशंसा की!
ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन की निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि प्रेम जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन है। इसलिए, प्यार दो, प्यार पाओ; ख़ुशी दो, ख़ुशी पाओ!! उन्होंने सिंधी परिवारों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में नृत्य, भजन पाठ और सभी की भलाई के लिए सर्वशक्तिमान परमपिता परमात्मा से “अरदास” की |
प्रतिभागियों से राजयोग मेडिटेशन पाठ्यक्रम लेने को प्रोत्साहित किया गया और माउंट आबू में ब्रह्माकुमारीज़ मुख्यालय में आने का निमंत्रण दिया गया |
कार्यक्रम में कुछ प्रमुख सिंधी अतिथि रहे – कमल सजनानी, भारतीय सिंधु सभा, मुंबई के अध्यक्ष; सलोनी आसवानी, बॉलीवुड और टॉलीवुड अभिनेत्री, सोशलाइट आशा केलवानी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रितु खिमानी, मुंबई के K.E.M अस्पताल और जी.एस मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चेस्ट फिजिशियन डॉ. विजय खत्री।
कार्यक्रम का समापन सिंधी व्यंजनों का ब्रह्माभोजन और सभी को दिव्य उपहार देकर किया गया।
प्रतिभागियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया, उन्हें प्राप्त आतिथ्य से वे बहुत प्रभावित हुए और वे अपने साथ ज्ञान के बहुमूल्य मोती और अविस्मरणीय यादें लेकर गए ।
—————————————————————————————————————————————————————————————————
“PYARA SINDHI” – Tawanji Khushiyan Ji Chaabi, Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone organize a Gala for Sindhis
On the occasion of World Sindhi Language Day and to celebrate ‘ Happiness’ and the Fervor and Zing of the Sindhi Community, Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone organized “PYARA SINDHI” – Tawanji Khushiyan Ji Chaabi, a Gala for the Sindhis that included Songs, Music, Dance, with Good Food and Great Inspirations. About 200 Sindhis participated in a fun-filled evening.
Multifaceted Artist and Senior Anchor of Doordarshan’s Sindhi Show Sindhu Dhara, Chanda Virani Ji anchored the Program and kept the audiences engaged with her high spirits.
Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji – Addl. Director of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone in her welcome note emphasized the need of being Happy in Life and the easiest way to get happiness is through Meditation and on the path of spirituality.
Rajyogi Brahmakumar Nikunj – Spiritual Mentor, Popular Columnist and National Coordinator of Media Wing of Brahma Kumaris said that Happiness is very precious in Life and above all the worldly desires of Name and Fame. He praised the Sindhi’s for being Cheerful, Fun-loving, and Generous by heart!
Rajyogini Brahmakumari Dr. Nalini Didi Ji –Director of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone in her keynote speech said Love is the Oxygen to Live Life. Therefore, Give Love, Get Love; Give Happiness, Get Happiness!! She gave good wishes and blessings to the Sindhi Families.
The Program included Dances, Bhajan recitation and an “Ardas” to the Almighty for wellbeing of all. The participants were urged to take up Rajyoga Meditation course and were invited to visit Brahma Kumaris Headquarters at Mount Abu.
Some prominent Sindhi Guests at the event included – Kamal Sajnani – President of Bhartiya Sindhu Sabha, Mumbai; Saloni Aswani – Bollywood & Tollywood Actress, Socialite Asha Kelvani, Physiotherapist Dr. Ritu Khimani, Senior Chest Physician from Mumbai’s KEM Hospital and G.S Medical College Dr. Vijay Khatri.
The program concluded with Brahma Bhojan having Sindhi delicacies and by giving divine Godly gifts to all.
Brahmakumaris Ghatkopar
“Janani – The Story She Wrote” — AI-Augmented Animation Film Premieres In Mumbai
जननी – द स्टोरी शी रोट, एक एनिमेशन फिल्म जिसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) -ऑगमेंटेड टेक्नोलॉजी से बनाया गया है, इसका प्रीमियर सबसे पहले मुंबई के ZP ऑडिटोरियम में हुआ ।
यह फिल्म एनीमेशन आधारित कथा-वाचन को चयनित AI (Artificial Intelligence) – सहायित दृश्य एवं रचनात्मक प्रक्रियाओं के साथ सुंदर रूप से पिरोती है। जननी – द स्टोरी शी रोट मातृत्व की शक्ति, आंतरिक दृढ़ता, निःस्वार्थ सेवा और सजग जीवन जैसे विषयों को संवेदनशीलता और गहराई के साथ प्रस्तुत करती है।
फ़िल्म के प्रदर्शन पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ हृदयस्पर्शी रहीं। अनेक दर्शकों ने फिल्म को “भावनात्मक रूप से ऊँचाई देने वाली” और “आत्मा को छू जाने वाली” बताया।
एक दर्शक ने साझा किया, “एनीमेशन अत्यंत कोमल और भावपूर्ण था, और AI का उपयोग सहायक लगा, हावी नहीं।”
वहीं एक अन्य दर्शक ने कहा, “फ़िल्म समाप्त होने के बाद भी जननी भीतर तक बनी रही — यह केवल पर्दे तक सीमित अनुभव नहीं था।”
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन की प्रभारी, राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकू दीदी जी तथा राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज — आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, लोकप्रिय स्तंभकार एवं ब्रह्माकुमारीज़ मीडिया और जनसंपर्क सेवाओं के राष्ट्रीय समन्वयक — ने फ़िल्म के भाव और उद्देश्य की सराहना करते हुए अपने शुभाशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं। उन्होंने ऐसे रचनात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित किया जो आंतरिक जागृति और सकारात्मक परिवर्तन को प्रेरित करते हैं।
Janani – The Story She Wrote, an animation film enhanced with AI (Artificial Intelligence) -augmented technology, was first premiered at ZP Auditorium In Mumbai .
The film weaves together animation storytelling with selective AI-assisted visual and creative processes. Janani – The Story She Wrote explores themes of nurturing strength, inner resilience, selfless service, and conscious living, presented with sensitivity and depth.
Audience responses to the premiere were warm, candid, and deeply appreciative. Several viewers described the film as “emotionally uplifting” and “soul-touching.
Another audience member remarked, “Janani stayed with me even after the screening; it touched something deeper within, beyond the screen.”
Extending their good wishes and blessings, Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji – Incharge of Brahmakumaris Ghatkopar Subzone and Rajyogi Brahmakumar Nikunj– Spiritual Mentor, Popular Columnist and National Coordinator of Media And Public Relations Services of Brahmakumaris, appreciated the film’s intent, encouraging such meaningful creative expressions that inspire inner awakening and positive change.
Janani – The Story She Wrote is a presentation by The Voyagers Studios , in association with Whizkid Films, and is created in deep reverence and loving remembrance of Rajyogini Brahmakumari Dr. Nalini Didi Ji, whose life and values continue to inspire the spirit of the film.
Following its successful first screening, Janani – The Story She Wrote is expected to be presented on other spiritual, cultural, and creative platforms in the coming months.
Janani Movie Public Opinion & Audience review video
Brahmakumaris Ghatkopar
Ghatkopar Subzone Supports Visually Impaired Brothers & Sisters with Ration Kits
आध्यात्मिक प्रेम और सेवा का दिव्य उपहार: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई. घाटकोपर सबज़ोन द्वारा नेत्रहीन भाई बहनों को राशन किट वितरण
ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन ने एक अद्वितीय समाज सेवा पहल के तहत नेशनल फेडरेशन फॉर ब्लाइंड एसोसिएशन के नेत्रहीन भाई बहनों के लिए राशन किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह प्रेरणादायक कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ पीस पार्क, घाटकोपर में आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक लाभार्थियों ने भाग लिया और इस नेक कार्य से लाभान्वित हुए।
यह सेवा कार्य आदरणीय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी डॉ. नलिनी दीदी जी के द्वारा दिए गए आध्यात्मिक दृष्टिकोण और समर्पण से प्रेरित था। इस आयोजन का नेतृत्व राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदी जी – इंचार्ज, ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबज़ोन, राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज – आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता, प्रसिद्ध स्तंभकार और ब्रह्माकुमारीज मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विष्णुप्रिया जी ने किया।
राशन किट वितरण कार्यक्रम में नेत्रहीन भाई बहनों को आवश्यक खाद्य सामग्री और घरेलू वस्तुएं प्रदान की गईं। कार्यक्रम में मानसिक शांति और आंतरिक शक्ति को बढाने अर्थ योगा सत्र, मूल्य आधारित खेल, और मेडिटेशन सत्र (बी.के. विष्णुप्रिया द्वारा) रखे गए थे |
अपने उद्बोधन में शकु दीदी जी ने आत्मबल और आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया, और कहा — “सच्ची शक्ति इस बात में नहीं है कि हमारे पास क्या है, बल्कि इसमें है कि आत्मा अपनी चुनौतियों से ऊपर उठकर कैसे आत्मविश्वास बनाए रखती है। जब हम सच्चे हृदय से सेवा करते हैं, तो ईश्वर की दिव्य आशीर्वाद से शांति और आनंद हमारे जीवन में स्वतः आ जाते हैं।”
लाभार्थियों ने इस भव्य सेवा को लेकर आभार व्यक्त किया, और कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था ने हमेशा उनकी ज़िंदगी में प्रकाश और उम्मीद का संचार किया है। कई लाभार्थियों ने कहा कि यह सेवा न केवल भौतिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें सशक्त बना रही है।
कार्यक्रम का समापन ब्रह्मा भोजन के साथ हुआ | यह आयोजन “सेवांजली प्रोजेक्ट” का हिस्सा था, जो ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन की समाज सेवा और आत्मिक उत्थान के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
A Gesture of Love and Service: Brahma Kumaris Yog Bhavan. Mumbai, Ghatkopar Subzone Supports Visually Impaired Brothers and Sisters with Ration Kits
In a heartwarming display of community service, Brahma Kumaris Yog Bhavan, Mumbai, Ghatkopar Subzone organized a Ration kit distribution program for visually impaired Brothers and Sisters from the National Federation for Blind Association at Brahma Kumaris Peace Park, Ghatkopar. The event witnessed overwhelming participation, with over 200 individuals benefiting from this noble endeavour.
Inspired by the vision of our most Beloved, Respected Rajyogini Brahmakumari Dr. Nalini Didi Ji, the event was conceptualized and led by Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji – Incharge of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone, Rajyogi Brahmakumar Nikunj – Spiritual Mentor, Popular Columnist and National Coordinator of Media Wing of Brahma Kumaris and Senior Rajyoga Teacher Brahmakumari Vishnupriya.
The event began with a series of enriching activities, including a Yoga Session, Value based Games, and a Meditation session (conducted by BK Vishnupriya), all designed to foster holistic well-being and inner peace.
The distribution of Ration Kits was the main highlight of the event, providing essential food and household items to visually impaired individuals. In her address,Shaku Didi Ji shared words of wisdom, emphasizing the importance of inner strength and self-reliance. She reminded the audience that , “True strength is not measured by what we have, but by the resilience of the Soul that rises above all physical challenges. When we serve with a pure heart, the divine blessings of peace and joy naturally follow.” She encouraged the participants to cultivate a positive mindset, regardless of external circumstances.
The beneficiaries expressed their heartfelt gratitude for the support they received and shared that this gesture from the Brahma Kumaris has filled their hearts with joy and hope. They reiterated how Brahma Kumaris have always been a source of light for them, and such support has brought even more warmth in their lives.
The program concluded with a Brahma Bhojan (Divine Lunch). This initiative was part of Brahma Kumaris Yog Bhavan’s “Sevanjali Project” – a commitment to selfless service and community welfare and reflecting its unwavering dedication to spreading joy, love, and support.
Brahmakumaris Ghatkopar
Maharashtra BJP President Ravindra Chavan Ji Felicitates Rajyogi Brahmakumar Nikunj with ‘Jan Chetna Ratna Puraskar’
महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण जी ने राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज को ‘जन चेतना रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया
डोंबिवली में आयोजित एक समारोह में, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष श्री रविंद्र चव्हाण जी ने राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज को उनके गहन लेखन और प्रेरणादायक विचार नेतृत्व के लिए “जन चेतना रत्न पुरस्कार” से सम्मानित किया।
राजयोगी निकुंज – ब्रह्माकुमारीज़ के मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक और एक प्रख्यात आध्यात्मिक प्रेरक वक्ता हैं, उनके अंग्रेज़ी, हिंदी, मराठी और गुजराती भाषाओं में 9,000 से अधिक लेख भारत, नेपाल और यूके में प्रकाशित हुए हैं। उनके लेखों ने लाखों लोगों के जीवन को छुआ है और आत्म-जागृति का संदेश फैलाया है।
पुरस्कार प्रदान करते हुए, श्री चव्हाण ने राजयोगी निकुंज जी के नैतिक मूल्यों के प्रचार, सामाजिक चेतना के उत्थान और जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज की तेज रफ्तार दुनिया में ऐसे आध्यात्मिक और सकारात्मक विचारों की अत्यंत आवश्यकता है।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ घाटकोपर सबजोन इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शकु दीदी जी तथा वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके विष्णुप्रिया भी उपस्थित थीं।
Maharashtra BJP President Ravindra Chavan Ji Felicitates Rajyogi Brahmakumar Nikunj with ‘Jan Chetna Ratna Puraskar’
In a heartwarming ceremony held in Dombivli, Maharashtra BJP President Shri Ravindra Chavan Ji felicitated Rajyogi Brahmakumar Nikunj with the prestigious “Jan Chetna Ratna Puraskar” for his outstanding contribution to society through Insightful Writing and Inspirational thought Leadership.
Rajyogi Nikunj, a Revered Spiritual Mentor and National Coordinator of the Media Wing of the Brahma Kumaris, is a Popular columnist who has to his credit 9,000+ columns across four languages—English, Hindi, Marathi, and Gujarati, published all over India, Nepal & UK; touching lives with his deep spiritual insights and messages of inner awakening.
While presenting the award, Shri Chavan lauded Rajyogi Nikunj’s relentless efforts in spreading awareness, fostering moral values, and uplifting societal consciousness through the power of the written words. He emphasized the importance of such voices in today’s fast-paced world, where spiritual grounding and positive thinking are more essential than ever.
Rajyogini Brahmakumari Shaku Didi Ji – Incharge of Brahma Kumaris Ghatkopar Subzone and Senior Rajyoga Teacher BK Vishnupriya were also present on the occasion.
-
Brahmakumaris Ghatkopar6 months agoRakshabandhan 2025 Services
-
Brahmakumaris Ghatkopar7 months agoNikunj Joins Ashna Kalra for a Thoughtful Episode on The Therapy Diariez Podcast
-
Brahmakumaris Ghatkopar8 months agoCelebrate World Environment Day with Spiritual Grace and a Unique Tribute to Mother Earth
-
Brahmakumaris Ghatkopar7 months ago‘The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI)’ Event in Mumbai
-
Brahmakumaris Ghatkopar8 months agoNikunj Shares Spiritual Wisdom on GuniGuru – The Personal & Life Skill Development Coaching Platform
-
Brahmakumaris Ghatkopar8 months ago -
Brahmakumaris Ghatkopar7 months agoTransformative Insights on Youth, Mental Health, and Parenting
-
Brahmakumaris Ghatkopar7 months agoDay with “Rejuvenating Medical Minds


















