Uncategorized
सेवारत्न सन्मान समारोह: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई . घाटकोपर सबज़ोन द्वारा यज्ञ रक्षक, अथक सेवाधारियों के सन्मान का विशेष आयोजन

21 November 2021, रविवार: ब्रह्माकुमारीज़ योग भवन, मुंबई. घाटकोपर सबज़ोन द्वारा यज्ञ रक्षक, अथक , दधिची ऋषि समान यज्ञ में अपनी हड्डियाँ देने वाले अर्थात ,जो सेवाधारी, यज्ञ को अपने लौकिक से श्रेष्ठ मानकर यज्ञ प्रति समर्पित भाव से सहयोगी हैं ऐसे घाटकोपर के “सेवा रत्नों” का उनके लौकिक परिवार तथा ब्राह्मण परिवार की उपस्थिति में सन्मान किया गया |
आ. नलिनी दीदीजी, शकू दीदी जी, निकुंज भाई जी और विष्णु बहन जी के समक्ष 6 सेवारत्न भाईयों का सन्मान किया गया | उनकी सेवाएं और सेवा करते समय उनके जो गुण विशेषताएं प्रत्यक्ष होते है उसका सुंदर वर्णन सभी के सम्मुख किया गया और मुकुट, चुन्नी, माला और बाबा का बैज पहनाकर उनका सन्मान किया गया | साथ ही बाबा के घर से उन्हें टोलियाँ, फल, सौगात आदि भी प्राप्त हुए |
आ. नलिनी दीदीजी ने सेवारत्नों के परिवारजनों से अनुरोध किया की उनके घर में, उनके अंग – संग रहने वाले इन रत्नों का मूल्य समझे और लौकिक परिवार तथा मित्र संबंधियों के बीच भी उनके कार्य की सराहना करे, भगवान के घर जो यह सेवा रत्न विशेष कार्य करते है उसके विषय में संबंधियों को अवगत कराये |
सेवारत्नों के परिवार के सदस्यों ने भी बताया कि सेवा प्रति जूनून, समर्पणता देख वे भी अचरज में रहते है और सभी का यही मानना था की इन सेवारत्नों ने भगवान के घर सेवा करके जो दुआएं जमा की है उसकी बदौलत उनके घर में सुख –शांति का माहोल है |
हमारी ईश्वरीय यूनिवर्सिटी में सेवा के सब्जेक्ट में सेवा करके मार्क्स तो जमा हो जाते है और जन्म – जन्मान्तर का भाग्य बन जाता है, फिर भी अलौकिक और लौकिक परिवार के बीच सेवाधारियों की सेवा का वर्णन कर उनको सन्मानित करने से उनको प्रोत्साहन और अन्य सेवाधारियों में उमंग – उत्साह बढाने अर्थ यह कार्यक्रम किया गया |
कोरोना का माहोल पूरी तरह से उबरा नहीं है, इसलिए सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए केवल 6 सेवारत्न भाईयों का सन्मान समारोह रखा गया था, मगर समय –प्रति –समय ग्रुपवाइज ऐसे सन्मान समारोह आगे भी रखे जायेंगे |
यह कार्यक्रम आ. नलिनी दीदी जी के 80 वर्ष (लौकिक उम्र) के उपलक्ष्य में लॉन्च किये हुए “प्रोजेक्ट प्रतिबिंब” के तेहत आयोजित किया गया था ।
ओम शांति
ब्रह्माकुमारीज़ – योग भवन
मुंबई. घाटकोपर सब जोन
Uncategorized
“Welcome to Paradise” : Children’s Day Celebration at Brahmakumaris Yog Bhavan

Uncategorized
“Live While Dying” – New Yog Experiment: Brahmakumaris, Yog Bhavan (Mumbai- Ghatkopar Subzone) Inbox
13 Nov 2021, ब्रह्माकुमारिज़ – योग भवन, मुंबई, घाटकोपर सबज़ोन में विशेष माताओं के क्लास में एक अनोखा प्रयोग किया गया – जीते जी मरने का योग |
- सहभागी माताओं ने शवासन में यह प्रयोग किया और डेड साइलेंस की अनुभूति के साथ विदेहीपन, हल्केपन का अनुभव किया |
- शकू दीदी जी और विष्णु बहनजी ने सभी के सिराहने से चलते पावरफुल दृष्टी दी |
- यह नवीनता संपन्न प्रयोग आ. नलिनी दीदी जी के निर्देशन प्रमाण कराया गया |
- सभी सहभागियों को बहुत गहरी शांति की अनुभूति हुई, पुनः वाचा / कर्मणा में आने की किसी को दिल नहीं हो रही थी और सभी ने इस प्रयोग का ज्यादा अभ्यास कराने की इच्छा जाहिर की |
- यह सफल प्रयोग समय प्रति समय इसी प्रकार आगे भी कराने का प्रयोजन है |

Uncategorized
Diwali Celebrations At Brahmakumaris YOG Bhavan : Mumbai, Ghatkopar Subzone
दीपावली – नई दुनिया का यादगार पर्व बड़े ही धूम – धाम से ब्रह्माकुमारिज़ – योग भवन, मुंबई – घाटकोपर सबज़ोन में मनाया गया | बहुत सुंदर सजावट और रोशनाई से योग भवन को सजाया गया था और आ. नलिनी दीदी जी, शकू दीदी जी, निकुंज भाई जी और विष्णु बहन जी के उपस्थिति में दीपावली के सभी कार्यक्रम मनाये गए |
घाटकोपर सबज़ोन की टीचर्स बहनों के दिवाली कार्यक्रम के साथ दीपोत्सव का आरंभ हुआ | इस वर्ष सभी ने नवीनतापूर्ण प्रयोग किया – अलौकिक चोपड़ा पूजन का | बाबा कहते हम ज्ञान रत्नों के व्यापारी है और हमे प्रति दिन अपने कर्मों का ऑडिट करना है, जमा खाता और खर्च खाते को नोट कर किस तरह हम फायदे में रहे उसके लिए मेहनत करनी है |
साथ ही नए वर्ष में सभी ने बापदादा को स्वयं के तीव्र पुरुषार्थ के लिए क्या करेंगे, सच्ची दिवाली कैसे मनाएंगे इसके विषय में पत्र लिखा |
आ. नलिनी दीदीजी का अलौकिक जन्मदिन भी दिवाली के नव वर्ष के दिन रहता है | 67 वर्ष की उनकी सुहानी अलौकिक जीवन यात्रा रही है | आ. दीदीजी के 80 वर्ष (लौकिक उम्र) के उपलक्ष्य में उनके अलौकिक जन्मदिन पर “प्रोजेक्ट प्रतिबिंब” का लॉन्चिंग हुआ जिसके अंतर्गत 5 November 2021 से 4 April 2022 तक (5 महीने में)- ज्ञान, योग, धारणा और सेवा के 80 कार्यक्रम किये जायेंगे, जिसमे BK और non BK भाई बहनों के लिए कार्यक्रम करने का लक्ष्य है | जैसे आ. दीदी जी का जीवन ब्रह्मा बाप की शिक्षाओं का प्रतिबिंब रहा, उसी प्रमाण दीदीजी की पालना का रिटर्न दीदीजी के गुणों, शिक्षाओं, और सेवाओं का प्रतिबिंब बनकर देने का सभी ने संकल्प किया |
भाई दूज भी विशेष महाराष्ट्रीयन रीति से मनाया गया |
दीपराज बाबा को दीपावली, नव वर्ष और भाई दूज निमित्त विशेष भोग स्वीकार कराया गया और सभी भाई बहनों ने मीठी – नमकीन वैरायटी टोलियों का लुफ्त उठाया |
इस वर्ष कोरोना का प्रकोप थोड़ा कम होने से सेवा केंद्र पर आकर, सभी सुरक्षा नियमों के साथ दीपावली की खुशियाँ मनाने का सभी ने सुअवसर प्राप्त किया |

-
Brahmakumaris Ghatkopar6 months agoRakshabandhan 2025 Services
-
Brahmakumaris Ghatkopar7 months agoNikunj Joins Ashna Kalra for a Thoughtful Episode on The Therapy Diariez Podcast
-
Brahmakumaris Ghatkopar8 months agoCelebrate World Environment Day with Spiritual Grace and a Unique Tribute to Mother Earth
-
Brahmakumaris Ghatkopar7 months ago‘The Institute of Chartered Accountants of India (ICAI)’ Event in Mumbai
-
Brahmakumaris Ghatkopar8 months agoNikunj Shares Spiritual Wisdom on GuniGuru – The Personal & Life Skill Development Coaching Platform
-
Brahmakumaris Ghatkopar8 months ago -
Brahmakumaris Ghatkopar7 months agoTransformative Insights on Youth, Mental Health, and Parenting
-
Brahmakumaris Ghatkopar7 months agoDay with “Rejuvenating Medical Minds

